श्री गंगानगर

‘देवभूमि की पहचान को कायम रखने की जरूरत’

उन्होंने उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के बीच आने पर अपने प्रांत की संस्कृति को बनाए रखने की बात कही।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 6:55 AM IST
Event
उन्होंने उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के बीच आने पर अपने प्रांत की संस्कृति को बनाए रखने की बात कही।

श्रीगंगानगर.

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत का कहना है कि देवभूमि की पहचान को कायम रखने की जरूरत है। उन्होंने उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के बीच आने पर अपने प्रांत की संस्कृति को बनाए रखने की बात कही।
रावत का मानना था कि उत्तराखंड उत्तरप्रदेश से अलग होकर प्रदेश बनाने के लिए लोगोंं ने लंबी लड़ाई लड़ी, लेकिन वाजयपेयी सरकार के अल्प कार्यकाल में यह मांग पूरी कर दी गई लेकिन यूपीए सरकार ने वहां पैकेज नहीं दिया। अब पीएम मोदी ने वहां विकास कराने का संकल्प लिया है। रावत यहां उत्तराखण्ड विकास समिति की ओर से रविवार को रॉयल सरस्वती गार्डन में उत्तरेणी कौतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के बॉर्डर पर हमारे इलाके के जवान रक्षा करते हंै लेकिन कुछ लोग पत्थरबाजी कर देवभूमि की छवि बिगाडऩे में लगे है। ऐसी विचारधारा और लोगों का बहिष्कार हो, यह प्रयास करना होगा।


गढ़वाली की लोक गीत सुनाकर तालियां बटोरी
इस मौके पर दिल्ली पूर्वी की मेयर नीमा भगत ने महिलाओं से आत्मविश्वास बढ़ाने की बात कही, उनका कहना था कि जंगलों में लकडिय़ां बीनने वाली महिलाअेां की दशा और दिशा सुधारने के लिए अब शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर जीवन को सुधारा जा सकता है। इससे पहले समाज की युवतियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, वहीं कई युवाओं ने गढ़वाली की लोक गीत सुनाकर तालियां बटोरी। इससे पहले कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद टाक, नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप धेरड़, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़ आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

बुजुर्ग और प्रतिभाएं हुई सम्मानित
कार्यक्रम संयोजक भुवनेश शर्मा ने बताया कि 41 बुजुर्गों के अलावा 16 जनों के प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने पर, 10 खिलाडिय़ों और 21 विभिन्न शैक्षिक में उत्कृष्ट स्थानों पर रहने वालों को सम्मानित किया गया। पुरुस्कार देने वालों में उत्तराखंड विकास समिति के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद सकलानी, हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष हरीश चमौली, रामपाल सिंह रावत, सैशन कोर्ट के महेश भट्ट , भजनसिंह आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में अनूपगढ़, सूरतगढ़, रायसिंहनगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर, सादुलशहर आदि क्षेत्रों से लोग परिवार के साथ पहुंचे थे।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा