श्री गंगानगर

नई धान मंडी कृषि जिन्सों से अटी: एक ही दिन में जौ की 51 हजार क्विंटल बंपर आवक

-सरसों की 20 हजार व चने की 356 क्विंटल आवक
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2024, 12:07 PM IST
नई धान मंडी कृषि जिन्सों से अटी: एक ही दिन में जौ की 51 हजार क्विंटल बंपर आवक
नई धान मंडी कृषि जिन्सों से अटी: एक ही दिन में जौ की 51 हजार क्विंटल बंपर आवक

नई धान मंडी कृषि जिन्सों से अटी: एक ही दिन में जौ की 51 हजार क्विंटल बंपर आवक
-सरसों की 20 हजार व चने की 356 क्विंटल आवक

श्रीगंगानगर. अनाज मंडियों में इन दिनों कृषि जिन्सों की आवक तेजी से बढ़ती जा रही है। जिला मुख्यालय स्थित नई धानमंडी श्रीगंगानगर में सोमवार को जौ व सरसों की फसल की अच्छी आवक हुई है। अब दिन प्रतिदिन धान मंडी में कृषि जिन्सों की आवक बढ़ती जा रही है। कृषि उपज मंडी समिति अनाज के अनुसार सोमवार को धानमंडी में जौ की 51816 क्विंटल और सरसों की 20043 क्विंटल आवक हुई है। जौ की फसल 1651 से 1771 रुपए प्रति क्विंटल में बिक रहा है। इधर, सरसों की एमएसपी 5650 रुपए प्रति क्विंटल है जबकि बाजार में सरसों की 4550 से 4880 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही है।

---------------
यातायात व्यवस्था के लिए 15 होम गार्ड की ड्यूटी
नई धानमंडी में कृषि जिन्सों की आवक तेजी से बढ़ गई है। शनिवार और सोमवार को कृषि जिन्सों की आवक बंपर हुई। रविवार को कृषि जिन्सों का उठाव किया गया। नई धान मंडी में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पहले 12 होम गार्ड लगे थे। सोमवार को इनकी संख्या बढ़ाकर 15 कर दी गई। साथ ही मंडी में कहीं पर जाम लगने की स्थिति में मौके पर जाकर यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए एक मोबाइल टीम भी बना रखी है। इसके अलावा धानमंडी के प्रथम,द्वितीय व तृतीय ब्लॉक में होम गार्ड जवानों की ड्यूटी लगा रखी है। धानमंडी में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में कृषि जिन्सें लेकर आ रहे हैं और बीच में ही खड़ा कर देते हैं। इस कारण धानमंडी में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे कृषि जिन्सों का उठाव में दिक्कत आ रही है।
---------
चने की आवक कम, बाजार भाव एमएसपी से अधिक
नई धान मंडी में चने की आवक 356 क्विंटल हुई जबकि चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5440 रुपए प्रति क्विंटल है। चना बाजार में 5550 से 5644 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। इस कारण एमएसपी पर किसानों को बेचान करने में ज्यादा रूचि नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक धान मंडियों में चने की फसल की आवक कम हो रही है।

-----------------

नई धानमंडी में एक ही दिन में जौ व सरसों की करीब 70 हजार क्विंटल से अधिक बंपर आवक हुई है। मंडी में बोली, तोल और उठाव साथ-साथ करवाने की कोशिश की जा रही है ताकि मंडी में ज्यादा भीड़ से यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो।

सूबे सिंह रावत, सचिव,कृषि उपज मंडी समिति (अनाज ) श्रीगंगानगर।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया अपडेट, होटल संचालक सहित 7 लोग डिटेन, महकदीप कौर निशाने पर

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से ठीक पहले क्या कर रहे थे महकदीप कौर और देवेंद्र? CCTV से हुआ खुलासा

Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश