श्री गंगानगर

ज्यूस के स्टॉल से फिल्मी पर्दे तक पहुंचा निहाल, पंजाबी फिल्म में करेगा अभिनय

कोई भी सपना बड़ा नहीं होता और ना ही कोई मंजिल दूर होती है, बशर्ते मनुष्य मेहनत और उम्मीद का दामन थामे रखें।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2025, 1:41 AM IST
Nihal reached the silver screen from a juice stall, will act in a Punjabi film
रायसिंहनगर. गन्ने का ज्यूस निकालता हुआ निहाल।

रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर). कोई भी सपना बड़ा नहीं होता और ना ही कोई मंजिल दूर होती है, बशर्ते मनुष्य मेहनत और उम्मीद का दामन थामे रखें। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है निकटवर्ती गांव समेजा के युवक निहाल ने। एक समय था जब निहाल सडक़ किनारे एक साधारण गन्ने की ज्यूस की स्टॉल लगाकर बेरोजगारी से संघर्ष कर रहा था, आज वही निहाल सोशल मीडिया का चमकता सितारा बन गया है। लोग उसे प्यार से राजस्थान का एमी विर्क बुलाते हैं। साधारण परिवार के निहाल ङ्क्षसह को आर्थिक हालातों ने बड़े सपने देखने से पहले ही जमीन से जोड़ दिया। चार साल पहले गन्ने के ज्यूस की रेहड़ी लगाकर बेरोजगारी के दिन काटने लगा। साथ ही स्वयं के छोटे-छोटे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने लगा। आज वर्तमान में इंस्टाग्राम और यूट््यूब पर उसके लाखों फॉलोअर्स है और यह संख्या निरंतर बढ़ रही हैं। उसके संघर्ष की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

प्रसिद्धि अब बनने लगी परेशानी

निहाल सिंह की बढती लोकप्रियता कहीं न कही उसकी परेशानी बनने लगी है क्योंकि निहाल की स्टॉल पर उसे चाहने वालों और उसके साथ सेल्फी लेने की दिन भर भीड़ लगी रहती है। इसको लेकर पुलिस का कहना है कि हाइवे पर बड़ी संख्या में गाडियां खड़ी होने के कारण हादसे की आशंका रहती है, जिसके चलते निहाल को अपनी स्टॉल को अन्यत्र स्थापित करने के लिए पाबंद करने को कहना पड़ेगा।

लोगों के प्यार और सोशल मीडिया ने दी पहचान

निहाल की शक्ल और हावभाव पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और गायक एमी विर्क से काफी मिलते हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उसे राजस्थान का एमी विर्क’ कहा जाने लगा। निहाल की लोकप्रियता और अभिनय जैसी अदाओं को देखते हुए उसे पंजाबी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज-420 के पार्ट-3 में एमी विर्क की भूमिका निभाने का अवसर मिला है। बुधवार को वह इस फिल्म में प्ले रोल करने के लिए चंडीगढ़ रवाना हुआ। निहाल का कहना है कि यह मौका उसके लिए सिर्फ एक कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि एक संघर्ष के सपनों के सच होने जैसा है। सोशल मीडिया ने उसे वो पहचान दी जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी।

Updated on:
27 Jun 2025, 1:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All