श्री गंगानगर

साइक्लोनिक सर्कुलेशन नहीं बने, वर्षा का इंतजार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 8:31 PM IST
Feature image

-इलाके में तेज गर्मी से लोग हो रहे परेशान
श्रीगंगानगर.

इलाके में इन दिनों तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ जैसी मौसम संबंधी गतिविधियों के अभाव में पर्याप्त नमी नहीं मिल रही और बादल हमारे इलाके का रुख नहीं कर रहे। गर्मी और उमस के असर से सोमवार को हाल बेहाल रहा। लोग पसीने तर बतर रहे वहीं सड़कों पर आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम रही। दोपहर में स्कूलों से लौटे विद्यार्थी गर्मी से बचाव के तमाम इंतजाम करते दिखे वहीं गर्मी से निजात के लिए लोगों ने सड़क किनारे लगे शीतल पेय के ठेलों का रुख किया।

इससे पूर्व सुबह दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन धूप निकलने के साथ ही गर्मी का असर बढऩे लगा। दोपहर बारह बजे के आसपास शहर के प्रमुख बाजारों और अंदरूनी गलियों में आवाजाही बेहद कम हो गई। शाम ढलने के बाद लोग सड़कों पर लौटे। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर इलाके के आसपास मानसून टर्फ तो बना हुआ है लेकिन क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ नहीं बनने से इस मानसून टर्फ को सहयोग नहीं मिल रहा है। ऐसे में इलाके में वर्षा जैसी परिस्थितियां नहीं बन रही है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां के अनुसार अगले करीब तीन दिन तक हालात सूखे ही रहने की संभावना है।

पदमपुर मंडी सचिव निलम्बित

श्रीगंगानगर. पदमपुर की धान मंडी में रविवार को हुए हादसे के चलते वहां की कृषि उपज मंडी समिति के सचिव पवन भास्कर को निलम्बित कर उनका कार्यभार श्रीकरणपुर की मंडी समिति के सचिव सुरेंद्र खोथ को सौंपा गया है। उधर, विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक सुभाष सहारण एवं विपणन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने मौका मुआयना किया और पूरा ब्यौरा जुटाया। मंडी सचिव की ओर से जारी की गई स्वीकृति की प्रति प्राप्त की साथ ही शेड टूटने से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस बीच, सुरेंद्र खोथ ने सोमवार शाम को पदमपुर पहुंच कर मंडी सचिव का कार्यभार संभाल लिया।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर का AQI 1300 पार! दिल्ली से भी ज्यादा ‘जहरीली हवा’, जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर