श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर: वोट घालण री रुत आई, अब तो जागो बहन और भाई…

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
#changemakers
श्रीगंगानगर: वोट घालण री रुत आई, अब तो जागो बहन और भाई...

नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान का महत्व

श्रीगंगानगर। ‘राजस्थान पत्रिका’ के मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम को अग्रसेन चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का महत्व बताया गया। एकता मंच की महिला शक्ति शाखा के सहयोग से हुए इस नुक्कड़ नाटक में वोट घालण री रुत आई, अब तो जागो बहन और भाई...गीत आदि के माध्यम से अपेक्षा जताई गई कि सब लोग वोट अवश्य डालेंगे और अच्छा जन प्रतिनिधि चुनेंगे। वरिष्ठ रंगकर्मी विजय भाटिया, निखिल इसरानी, खुशबू एवं हितार्थ भाटिया की प्रस्तुति ने दाद पाई, बीच-बीच में ठहाके लगाने को भी मजबूर किया। महिला शक्ति की अध्यक्ष मंजू गर्ग, पदाधिकारी शिवानी गोयल, मीना झूंथरा, नीलम अग्रवाल, मोनिका सिंगल, चेतना गुप्ता, मीनाक्षी सिंगल, अनिता अग्रवाल, रेखा गर्ग, भागवंती सिंगल, सुमन गर्ग, साक्षी, केशव, सीए राजकुमार सिंगल आदि इसमें मौजूद थे।

फेक न्यूज पर न दें ध्यान
फेक न्यूज पर ध्यान नहीं देने की सलाह वक्ताओं ने दी। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में एक-एक वोट प्राप्त करने के लिए कई प्रत्याशी जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में सावधानी रखी जाए कि कोई किसी के बारे में झूठी बात ना फैलाए और ना कोई झूठी वाहवाही बटोर पाए। इस तरह की कोई बात सामने आए तो उसकी पुष्टि जरूर की जाए।

Published on:
29 Nov 2018 09:37 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद