श्री गंगानगर

एक क्लिक में जाने श्रीगंगानगर की खबरे

तीन किलो अफीम के साथ तीन तस्कर पकड़े गंदगी में पाइप लाइन लीक, नहीं ले रहा कोई सुध

3 min read

तीन किलो अफीम के साथ तीन तस्कर पकड़े

श्रीगंगानगर.

सीमा सुरक्षा बल सामान्य शाखा की विशेष सूचना के आधार पर सेक्टर मुख्यालय श्रीगंगानगर के सीमा प्रहरियों और पुलिस थाना सदर ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर श्रीगंगानगर-पदमपुर बाइपास के पास बुधवार शाम को तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से टीम ने तीन किलोग्राम अफीम, नकदी, मोबाइल, सिम व एक जीप बरामद की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सामान्य शाखा की सूचना के आधार पर बीएसएफ टीम व सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर पदमपुर बाइपास के समीप एक जीप में मादक पदार्थ ले जाते हुए रोका गया।

कार्रवाई के दौरान जीप में सवार संदिग्धों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम महेन्द्र कुमार धायाल (26) पुत्र दयाराम, निवासी श्यामगढ़ रायसिंहनगर, कैलाश विश्नोई (21) पुत्र सुरजाराम निवासी ग्राम गुड़ा तहसील लूनी जिला जोधपुर और पवन कुमार (20) पुत्र हंसराज निवासी ग्राम 12 टीके तहसील रायसिंहनगर बताया। तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास से एक प्लास्टिक पैकेट में बंद करीब तीन किलोग्राम अफीम का दूध मिला। इसके अलावा 21 हजार 500 रुपए, तीन मोबाइल फ ोन, सिम कार्ड और एक जीप जब्त की गई है। पकड़े गए मादक पदार्थ तस्करों और जब्त सामान को पुलिस थाना सदर को सुपुर्द कर दिया गया। सदर थाना पुलिस तस्करों की गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्रवाई कर रही है।

गंदगी में पाइप लाइन लीक, नहीं ले रहा कोई सुध

श्रीगंगानगर.

शिवालय के बाहर कूड़ा-कचरा पड़ा है। इसमें बुधवार को पाइप लाइन लीक होने पानी व्यर्थ बहता रहा। गंदगी और कूड़े कचरे में पानी जमा होने से यह सड़ांध मार रहा है। यहां से गुजरने वाले आमजन और श्रद्धालु परेशान हैं, लेकिन नगर परिषद कचरे का उठाव नहीं कर रही। न ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त करवा रहे हैं। शिवालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सुबह और शाम को श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इस संबंध में नगर परिषद के फायर ऑफिसर गौतमलाल ने बताया कि शिवालय के पास यदि कचरा पड़ा है तो जल्द इसका उठाव करवा दिया जाएगा।

स्टूडेंट फेस्ट 2017 में झूमे छात्र

श्रीगंगानगर.

एसजीएन खालसा लॉ पीजी कॉलेज में बुधवार को स्टूडेंट फेस्ट 2017 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील और कार्यक्रम अध्यक्ष किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुखदेव सिंह बराड़ ने छात्र संघ कार्यालय और कानूनी सेवा क्लब कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही प्रथम वर्ष के छात्रों की स्वागत पार्टी और फाइनल इयर के छात्रों की विदाई पार्टी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम शाम साढ़े चार बजे तक चला।

आईजीएनपी का रेग्यूलेशन माकपा को नहीं आया रास

श्रीगंगानगर.

आईजीएनपी के प्रथम चरण में सिंचाई पानी के लिए जारी किया गया रेग्यूलेशन माकपा को रास नहीं आया है। इस संबंध में पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, किसान सभा के जिला अध्यक्ष कालू थोरी व प्रवक्ता विजय रेवाड़ ने पंचायती धर्मशाला में प्रेस कान्फ्रेंस कर सिंचाई विभाग व जनप्रतिनिधियों पर किसानों की मांग पर अनदेखी का आरोप लगाया। बेनीवाल ने कहा कि हमारी मांग अभी भी वर्तमान रेग्यूलेशन को तोडकऱ 31 मार्च माह तक चार में से दो समूह में पानी दिए जाने की है।

अखिल भारतीय किसान सभा इस मांग को लेकर पूरे प्रथम चरण में मसीतांवाली हेड से लेकर 620 आरडी तक किसानों को साथ लेकर आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने कहा कि घड़साना क्षेत्र में किसान कफ्र्यू लगाकर सरकार के किसी भी कर्मचारी अफसर को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा। किसान सभा के जिला अध्यक्ष कालू थोरी ने कहा कि एक दिसम्बर को श्रीबिजयनगर के सिंचाई विभाग के एसई कार्यालय को घेरकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। वहीं 4 दिसम्बर को 365 हेड में खाजूवाला घड़साना और रावला के किसानों को लामबन्द कर सरकार को घेरेंगे।

Published on:
30 Nov 2017 06:52 am
Also Read
View All