श्री गंगानगर

ऑन लाइन सट्टा करते सट्टा किंग का मुनीम गिरफ्तार, 22 हजार रुपए की नकदी मिली

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/  
less than 1 minute read
Online
ऑन लाइन सट्टा करते सट्टा किंग का मुनीम गिरफ्तार, 22 हजार रुपए की नकदी मिली

- आईजी की स्पेशल टीम ने की कार्रवाई


श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी थाना पुलिस व आईजी की स्पेशल टीम ने इलाके में ग्रीन वैली के मकान पर छापा मारकर ऑनलाइन सट्टा करते हुए सट्टा किंग के मुनीम को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 22 हजार रुपए की नकदी व सट्टे का लाखों का हिसाब किताब मिला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


पुलिस ने बताया कि आईजी की स्पेशल टीम के राजेन्द्र गोदारा के नेतृत्व में पुरानी आबादी पुलिस टीम ने ग्रीन वैली में एक मकान पर छापा मारकर ऑन लाइन सट्टा करते हुए ग्रीन वैली निवासी शिव कुमार पुत्र महावीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर मिली 22 हजार रुपए की नकदी, लाखों का हिसाब किताब व मोबाइल आदि बरामद कर लिए।

आरोपी लंबे समय से ग्रीन वैली में ऑन सट्टे का अवैध कार्य कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस अवैध कारोबार में जुड़े लोगों के संबंध में पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शहर व जिले में आरोपी के साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। इनको भी नामजद किया जाएगा।

Published on:
10 Apr 2019 12:12 am