श्री गंगानगर

Video : भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर ऑप्रेशन अलर्ट गर्म हवा शुरू

भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक ओप्रेशन अलर्ट गर्म हवा शुरू किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 9:22 PM IST
international border
international border

अनूपगढ।
भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक ओप्रेशन अलर्ट गर्म हवा शुरू किया गया है।सर्दी हो या गर्मी भरतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी से सीमाओं पर चौकसी रखते हुए पाक के घुसपैठ या तस्करी जैसे नापाक इरादों को विफल करते है।वर्तमान में जहां शहरी इलाके का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है, रेत के टीलों तथा खुले में यह तापमान और बढ़ जाता है।

लेकिन बढ़ता तापमान,रेगिस्तानी इलाकों में चल रही धूल भरी आंधियां भी जवानों के हौंसले को नही डगमगाती है।गर्मी के दिनों में विक्षोभ तथा चक्रवात के कारण धूल भरी आंधियां चलती है तो सीमा पर नजर रखना मुश्किल हो जाता है।इन्ही विपरीत परिस्थितों से निपटने के लिए भारत पाक सीमा पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा सीमा चौकियों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाती है ताकि गर्मी तथा आंधियों का फायदा उठाकर सीमा पार से घुसपैठ तथा तस्करी का मानस बना रहे घुसपैठियों तथा आपराधिक प्रवर्ति के लोगों के मंसूबों को नाकाम किया जा सके। पिछले वर्ष ओप्रेशन अलर्ट गर्म हवा मई माह में चलाया गया था।

लेकिन परिस्थियों को देखते हुए इस बार इस ओप्रेशन को अप्रैल माह में ही शुरू कर दिया गया है।जवानों ने बताया कि गर्मी के दिनों में जब तेज आंधियां चलती है और कुछ दिखाई नही देता तो सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी जाती है।उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में पैदल पेट्रोलिंग के साथ साथ सीमा पर पेट्रोलिंग को तेज करने के लिए ऊंट तथा जीपों का सहारा लिया जाता है।जवानों ने संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि सर्दी गर्मी वर्षा कोई भी मौसम हो उन्हें हर मौसम में मुस्तैद रहने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

ऐसे विपरीत परिस्थियों में सीमा सुरक्षा बल के खुफिया सूत्र सक्रिय होकर सीमावर्ती गांवो पर नजर रखते है।जवानों को गर्मी से बचाव के लिए खाने के साथ लस्सी दी जाती है ताकि गर्मी से बचाव हो सके।तथा लू से बचाव के लिए निम्बू पानी दिया जाता है।इसके अलावा जवान धूल भरी हवाओं से निपटने के लिए साफा तथा चश्मा का प्रयोग करते है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम