Pakistani Woman Humara Update: वह अपने पति और ससुर की प्रताडऩा से परेशान होकर भारत आई। अब उसे वापस पाकिस्तान भेजने का निर्णय किया गया है। बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तानी रेंजर्स से बातचीत करेगी।
Indian-Pakistan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ क्षेत्र में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसपैठ करने वाली बलूच महिला हुमारा उर्फ अमारा को अब पाकिस्तान पुशबैक किया जाएगा। श्रीगंगानगर में संयुक्त पूछताछ केन्द्र में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने हुमारा से पूछताछ की।
पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि जेआईसी में पूछताछ के दौरान हुमारा का कहना था कि भारत में महिलाओं के अधिकारों के लिए सुरक्षित जगह है। ऐसे में पाकिस्तान में चल रहे माहौल को देखते हुए उसने बॉर्डर क्रॉस कर यहां आने का निर्णय किया था। वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। एसपी ने बताया कि हुमारा का मनोचिकित्सक से मानसिक परीक्षण करवाने के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया।
वह अपने पति और ससुर की प्रताडऩा से परेशान होकर भारत आई। अब उसे वापस पाकिस्तान भेजने का निर्णय किया गया है। बीएसएफ और सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तानी रेंजर्स से बातचीत करेगी। इसके बाद हुमारा को पुशबैक किया जाएगा फिर जल्द ही महिला की पाकिस्तान वापसी होगी। गौरतलब है कि हुमारा ने 17 मार्च को घुसपैठ की थी।