श्री गंगानगर

मस्ती, मनोरंजन के साथ खरीदारी का उठाएं लुत्फ

मस्ती, मनोरंजन, लजीज व्यंजन के साथ खरीदारी के उत्सव राजस्थान पत्रिका न्यू ईयर कॉर्निवल की शुरुआत बुधवार शाम छह बजे से हो गई।
2 min read
logo
logo

श्रीगंगानगर.

मस्ती, मनोरंजन, लजीज व्यंजन के साथ खरीदारी के उत्सव राजस्थान पत्रिका न्यू ईयर कॉर्निवल की शुरुआत बुधवार शाम छह बजे से हो गई। समारोह में मुख्य अतिथि सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित थे। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने रिबन काटकर और गणेश पूजन कर कॉर्निवल की शुरुआत की। मेला 31 दिसंबर तक चलेगा। इसमें क्रिसमस सहित न्यू ईयर सेलीब्रेशन विशेष तौर पर मनाया जाएगा।

एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन, सहारणपुर का कलात्मक फर्नीचर, उत्तर प्रदेश के गलीचे और ऐसे ही कई जरूरत के सामान शहर के लोगों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। जी हां, यह मौका मिला है राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनरशिप में होने वाले न्यू ईयर कॉर्निवल में।


झूले रहेंगे आकर्षण का केंद्र

मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगे एक से बढ़कर एक झूले। इसमें ज्वाइंट व्हील, ड्रेगन ट्रेन, रेंजर, बोंसी, ट्रंबलिंग, चांद तारा और ब्रेक डांस के अलावा छोटे बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा मैगी, पास्ता, रुमाली रोटी, पैटीज, गुलाब जामुन, गाजर का हलवा, कोटा और बारां के पकौड़े, दिल्ली का सूप, चोखी ढाणी ढाबा में राजस्थानी स्पेशल सांगरी, रुमाली रोटी, सरसों का साग, मक्की की रोटी, सीकर का फलूदा और आइसक्रीम और ऐसे ही कई लाजवाब व्यंजन फूड जोन में उपलब्ध हैं। मेले के लिए वाटर प्रूफ डोम तैयार किए गए हैं।


गलीचों की रेंज उपलब्ध और खरीदारी का खजाना

न्यू ईयर कार्निवल में उत्तर प्रदेश के गलीचों और कालीनों की रेंज उपलब्ध रहेगी। सहारनपुर का कलात्मक फर्नीचर भी यहां कई रंगों में उपलब्ध है। मेले में खरीदारी के लिए रेवड़ी, गजक से लेकर पाचक गोलियां तक उपलब्ध हैं। यहां कई सौंदर्य प्रसाधनों की स्टॉल्स पर स्कीम दी जा रही है। वाटर प्यूरीफायर की कई कंपनियां भी मेले में स्टाल लगाएंगी। इसके साथ ही होजयरी, जूते, सैंडल, इंग्लिश गारमेंट, अचार और क्रॉकरी की स्टाल भी मेले में लगाई जाएंगी।

Published on:
20 Dec 2017 09:58 pm
Also Read
View All
जिस वीडियो को हरभजन सिंह ने किया था शेयर, उसको लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

₹3435.77 करोड़ की लागत से 320.17KM रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी रेललाइन, राजस्थान-हरियाणा समेत 3 राज्यों को होगा फायदा

नशे में खड़े युवकों की मेडिकल जांच से होगा नया खुलासा, पुलिस बोली-पंजाब नहीं राजस्थान का है हरभजन सिंह का शेयर Viral ‘Zombie’ Video

Sri Ganganagar: स्कूल के वाटर कूलर से करंट लगने पर 9 साल के छात्र की मौत! परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, रखी यह शर्त

श्रीगंगानगर: ₹50 हजार देकर ‘यहोवा की शरण’ में बुलाने का खेल! अनूपगढ़ में धर्मांतरण का खुलासा, पंजाब से जुड़े तार