श्री गंगानगर

भामाशह कार्ड से होगा गन्ना किसानों को भुगतान

कमीनपुरा शुगर मिल में किसानों को गन्ने का भुगतान भामाशाह कार्ड के माध्यम से किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2018, 9:32 PM IST
sugar mill
sugar mill

केसरीसिंहपुर.

कमीनपुरा शुगर मिल में किसानों को गन्ने का भुगतान भामाशाह कार्ड के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में शुगर मिल प्रबंधन ने किसानों को सूचित कर दिया है। वहीं मिल के नोटिस बोर्ड पर भी सूचना चस्पा की गई है।मिल उप महाप्रबंधक डीएस कौशिक ने बताया कि मिल को मिले दिशा-निर्देश के मुताबिक किसानों को इसी हफ्ते से भुगतान होना शुरू हो जाएगा। किसी का भी भुगतान रोका नहीं जाएगा।

किसानों ने की शीघ्र भुगतान की मांग
वहीं किसानों ने पहले सीजन में आपूर्ति किए गए गन्ने के भुगतान की मांग की है। किसानों का कहना है कि अब तक शुगर मिल ने मूल्य तय नहीं किए हैं। ऐसे में उन्हें यह चिंता सता रही है कि कहीं पुराने रेट पर ही मिल उन्हें भुगतान न कर दे। किसानों ने गन्ने का मूल्य भी जल्द निर्धारण करने की मांग उठाई है। उल्लेखनीय है किसान करीब 12 से 13 करोड़ रुपए के भुगतान के इंतजार में है।

अब तक 4.30 लाख क्विंटल का आंकड़ा पार

21 दिसंबर से शुरू हुई मिल ने अब तक 4 लाख 30 हजार क्विंटल का आंकड़ा पार कर दिया। वहीं अब तक कुल 8.02 प्रतिशत रिकवरी दर्ज की गई है। मिल प्रबंधन के अनुसार इस पिराई सीजन में 10 लाख क्विंटल गन्ना पिराई का लक्ष्य है। । डिस्टलरी और स्प्रिट बनाने का काम अभी शुगर मिल में शुरू नहीं हुआ है। । शुगर मिल प्रंबधन के अनुसार इसे भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम