श्री गंगानगर

पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ज्यादा, विरोध के लिए अब हस्ताक्षर अभियान

Petrol and diesel prices highest, now signature campaign for protestपेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना और हस्ताक्षर अभियान.
less than 1 minute read
पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ज्यादा, विरोध के लिए अब हस्ताक्षर अभियान
पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ज्यादा, विरोध के लिए अब हस्ताक्षर अभियान

श्रीगंगानगर. देश में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल जिला मुख्यालय पर बिकने लगा है। लगातार पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों के कारण व्यापारी भी आहत है।

वहीं महंगा गैस सिलेण्डर होने से महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ गया है। आम आदमी की इस पीड़ा को जायज मानते हुए व्यापारियों ने पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार एवं वाणिज्य प्रकोष्ठ के निर्वतमान जिलाध्यक्ष अशोक भूतना की अगुवाई में व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस थाने के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना और हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की।

भूतना ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजस्थान कांग्रेस व्यापार एवं वाणिज्य प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने पूरे प्रदेश में व्यापारियों की ओर से बढ़ी हुई पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को वापस लेने की मांग के संबंध में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की है ताकि इससे केन्द्र सरकार को सद्बुद्धि आ सके।

इस अभियान में एक बैनर पर व्यापारियों के हस्ताक्षर करवाकर इसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भिजवाया जाएगा।

हस्ताक्षर अभियान के दौरान संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, नरेश शर्मा, सरंक्षक कृष्ण मील, जिला कैमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री मदन अरोड़ा, अशोक परुथी, होलसेल जनरल मर्चेन्ट मार्केट समिति के अध्यक्ष सतीश नरूला, अरोड़वंश ट्रस्ट के अध्यक्ष कपिल असीजा, दीपक मिडढा, होलसेल वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष गोल्डी डोडा आदि व्यापारी शामिल हुए।

Published on:
11 Jul 2021 07:05 pm
Also Read
View All
Hanuman Beniwal : ‘बीच चौराहे पर फांसी देने का कानून बनाओ’, 13 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी पर फूटा RLP सांसद का गुस्सा

श्रीगंगानगर सड़क हादसा: दोस्त के सिर बंधना था सेहरा, पर घरों में पसरा मातम; शादी की खरीदारी करने निकले 3 दोस्तों की मौत

Sriganganagar News: खेत में महिला और पुरुष के शव मिले, कई दिन से गांव से लापता थे दोनों पड़ोसी

Rajasthan News : ‘हमारे सर को वापस लाओ’, मैथ्स टीचर के तबादले पर रो पड़े स्टूडेंट्स, स्कूल गेट पर दिया सांकेतिक धरना

राजस्थान: 93 साल की मां को मिला न्याय, बहू-बेटे खाना नहीं देते थे, मारपीट करके घर से निकाला, SDM ने दिया बेदखली का आदेश