कोटा

पिकअप में लगी अचानक आग, जानिए क्या हुआ चालक और उसके साथी के साथ

चारा से भरी पिकअप में आग लग गई। आग लगने के दौरान चालक व उसके साथी को आभास होने पर गाड़ी को रोक कर फरार हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 May 2017, 5:06 PM IST
Feature image

उपखंड के रावलामंडी के चक २९७ पुली के पास सोमवार को चारा से भरी पिकअप में आग लग गई। आग लगने के दौरान चालक व उसके साथी को आभास होने पर गाड़ी को रोक कर फरार हो गए। वहीं पिकअप धू-धू कर जल गई। खाजूवाला-घड़साना मार्ग पर पिकअप में आग लगने के दौरान वाहनों की कतार लग गई।



रावला थानाधिकारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन आग बुझाने के साधन जुटाने से पहले पिकअप पूरी तरह जल गई। रावला पुलिस ने बताया कि चालक व उसका साथी सकुशल है। आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है। पिकअप चालक घड़साना क्षेत्र से तुड़ी भर कर खाजूवाला के गांवों में बेचने के लिए ले जा रहे थे।


Published on: