श्री गंगानगर

प्लेट फार्म दो और तीन पर नहीं है पूरा शैड

खराब मौसम में भुगतनी होती है परेशानी
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2018, 5:46 AM IST
sriganganagar railway station
रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नं. 2 व 3 पर यात्री गाडिय़ों की प्रतीक्षा किसी यातना से कम नहीं है। प्लेटफार्म पर सालों पहले लगाया गया यात्री शैड काफी छोटा है।

श्रीगंगानगर.

रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नं. 2 व 3 पर यात्री गाडिय़ों की प्रतीक्षा किसी यातना से कम नहीं है। प्लेटफार्म पर सालों पहले लगाया गया यात्री शैड काफी छोटा है। इससे यात्रियों को सिर छुपाने की भी जगह नहीं मिलती। गर्मी की चिलचिलाती धूप हो या बरसात का मौसम हो, यात्रियों का परेशान होना तय है। प्लेट फार्म नं. 2 से 21 कोच वाली सुपरफास्ट नांदेड़ एक्सप्रेस और हरिद्वार इंटरसिटी रवाना होती है। 21 में से महज 12 यात्री डिब्बे ही इससे शैड के नीचे आ पाते हैं।

ए श्रेणी वाले गंगानगर रेलवे स्टेशन पर रेल मंडल की ओर से विभिन्न यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। मगर शैड के विस्तार के लिए अब तक कोई योजना नहीं बनाई गई है। इस समय यात्रियों की संख्या भी कई गुणा बढ़ी है। मगर प्लेट फार्म पर लगे यात्री शैड को बढ़ाया नहीं गया है। शैड के नीचे जगह नहीं होने के कारण यात्रियों को कई बार खराब मौसम में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। बरसात के मौसम में यात्री भीगते हुए उतरे और चढ़ते हैं।

हालांकि प्लेट फार्म नं. 1 पर 21 कोच की यात्री गाडिय़ों के लिए शैड बना है। पूरे बीकानेर मंडल में इतना बड़ा यात्री शैड किसी स्टेशन पर नहीं है। कई बार प्लेट फार्म नं. 1 के खाली न होने के कारण कई अन्य यात्री गाडिय़ों को भी 2 और 3 पर लगाया जाता है। स्टेशन अधीक्षक डीके त्यागी ने बताया कि रेल प्रशासन प्लेट फार्म नं. 2 व 3 पर शैड के विस्तार के लिए योजना बना रहा है।


मशीन से सफाई
स्टेशन अधीक्षक डीके त्यागी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सफाई के लिए एक आधुनिक मशीन मंगवाई गई है। मैकेनाइज्ड क्लीनिंग मशीन से प्लेट फार्म की सफाई की जा रही है। यह आधुनिक मशीन लगभग 14 लाख रुपए की है। मैकेनाइज्ड क्लीनिंग मशीन इलेक्ट्रिक बेस्ड है, जो बैटरी से चलती है। स्टेशन पर सफाई का कार्य ठेके पर दिया हुआ है।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन