https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
पदमपुर.
पुलिस और आरएसी के जवानों ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। इसके माध्यम से लोगों से निर्भय होकर मतदान करने का आह्वान किया गया। आरएसी और पुलिस के जवानों को बड़ी संख्या में सडक़ों पर देखकर लोगों में कौतूहल रहा। लोगों ने इस संबंध में एक दूसरे से चर्चा की।
फ्लैग मार्च पदमपुर थाने से शुरू हुआ। पुलिस उप अधीक्षक मोहम्मद युनुस खान और थानाधिकारी कृष्ण कुमार भी फ्लैग मार्च में शामिल हुए। थाना परिसर से फ्लैगमार्च मेन रोड, भगतसिंह चौक, धानमंडी होते हुए क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इलाके में निकला फ्लैगमार्च लोगों के लिए कौतुहल का विषय रहा।
विभिन्न इलाकों में लोग पुलिस और आरएसी के इस फ्लैग मार्च के बारे में चर्चा करते नजर आए। लोगों ने विधानसभा चुनाव के माहौल में इस तरह के फ्लैग मार्च को अच्छा बताया। उनका कहना था कि इससे लोग शांतिपूर्ण माहौल में भयमुक्त होकर मतदान कर सकेंगे। आरएसी के जवान भी बड़ी संख्या में फ्लैग मार्च में नजर आए।