
श्रीगंगानगर.
सदर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में करीब दस साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी आरोपित को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 17 मार्च 2008 को लेबर कॉलोनी निवासी नरेश कुमार पुत्र बलवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक दिन पहले शाम सात बजे वह भगवती प्रसाद के साथ सात जेड रेलवे फाटक के पास जा रहे थे।
जहां निक्का सिंह व बनवारी मिले। जो अवैध शराब बेचते थे। निक्का सिंह ने उन पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया और नरेश को लाठी मारकर घायल कर दिया। उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया लेकिन आरोपित फरार हो गया और पुलिस ने निक्का सिंह को आरोपित पाए जाने पर चालान पेश किया।
दूसरा आरोपित बनवाली निवासी दुला सिंह उर्फ निर्मल सिंह उर्फ उदलसिंह को गिरफ्तार कर अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। आरोपित निक्का सिंह के खिलाफ कातवाली में हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट में चालान पेश हुआ।जो दोनों प्रकरणों में फरार चल रहा था। जिसको अदालत ने वांछित अपराधी घोषित कर दिया। इसके खिलाफ कुल चार मामले दर्ज हैं। आरोपित के नहीं मिलने पर एसपी की ओर से इस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। इसकी गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी कुलदीप वालिया, कोतवाली थाना प्रभारी नरेन्द्र पूनिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें हैडकांस्टेबल हेतराम छिम्पा, रामकिशन, सिपाही जसमेल सिंह शामिल किया। टीम ने सोमवार रात को आरोपित निक्का सिंह उर्फ छोटा सिंह उर्फ जगासिंह को गिरफ्तार कर लिया।