श्री गंगानगर

नागौर में ठगी करके श्रीगंगानगर आए आरोपितों से पूछताछ

शहर के चार लोगों ने की धोखाधड़ी शिकायत  
2 min read
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर.

नागौर में बीस लाख की चपत लगाकर फरारी के दौरान यहां शहर में कोचिंग सेंटर चलाने वाले ऋषभ पांडे व उसके साथी को पुलिस तस्दीक कराने के लिए यहां लेकर आई है। सूचना मिलने पर लोग कोतवाली पहुंच गए। यहां चार जनों ने ऋषभ पांडे के खिलाफ उनसे धोखाधड़ी की शिकायत की है।

नागौर व श्रीगंगानगर पुलिस ने बताया कि नरेद्र ने नागौर के जायल थाना इलाके में एक बैंक को बीस लाख की चपत लगाई थी। जो राशि लेकर फरार हो गया और काफी दिनों तक फरारी काटने के बाद इस राशि में कुछ रुपया लगाकर ऋषभ पांडे के साथ श्रीगंगानगर में कोचिंग सेंटर खोल लिया। इस दौरान ऋषभ पांडे ने यहां भी लोगों को चपत लगा दी। मकान मालिक का किराया, फर्नीचर, आवास का किराया सहित अन्य लोगों को चेक दिए जो बाउंस हो गए।

आरोपी लोगों को चपत लगाकर यहां से भी फरार हो गया। बैंक को बीस लाख की चपत लगाने के मामले में जायल थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसने पूछताछ में राशि से श्रीगंगानगर में ऋषभ पांडे के साथ कोचिंग चलाने के जानकारी दी। इस पर पुलिस ने ऋषभ को भी गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को नागौर पुलिस कोचिंग सेंटर की तस्दीक कराने दोनों को यहां लाई थी। जिनसे कोतवाली पुलिस को साथ ले जाकर कोचिंग सेंटर की तस्दीक कराई गई। इसी दौरान शहर के कुछ व्यापारी भी कोतवाली पहुंचे और चार जनों ने उनकी भी राशि फंसी होने की शिकायत दी है।

Read more news.....

Published on:
04 Jul 2018 09:03 pm