श्री गंगानगर

Video : मुहर चोरी मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

- सीआई व पुलिसकर्मी पहुंचे न्याय शाखा में
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2017, 8:00 PM IST
collectorate
collectorate

श्रीगंगानगर.

जिला कलक्टर कार्यालय की न्याय शाखा से करीब बीस मुहर चोरी होने के मामले में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोपहर को कोतवाल मय जाब्ते के न्याय शाखा में पहुंचे और वहां मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि जिला कलक्टर की न्याय शाखा से करीब बीस मुहर चोरी होने का मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार को कोतवाल नरेन्द्र पूनिया मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई और न्याय शाखा के कार्यालय का मौका मुआयना किया। इस घटना के बाद कलक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

कार्यालय खुला रहते हुई वारदात

कोतवाल ने बताया कि अभी मौका मुआयना किया है और न्याय शाखा के कर्मचारियों से घटना की पूरी जानकारी जुटाई है। जांच में सामने आया है कि कार्यालय में रात के समय चोरी की वारदात नहीं हुई है। कार्यालय में ना तो दरवाजे से छेड़छाड़ हुई और ना ही खिड़की आदि तोड़ी गई है। इससे लगता है कि कार्यालय खुलने के दौरान ही किसी ने वहां से मुहर चुराई है। यह वारदात ऐसे समय हुई है जब कार्यालय के कर्मचारी बाहर चले गए और कोई अज्ञात व्यक्ति वहां से मुहर निकालकर ले गया हो सकता है। इस मामले को कर्मचारियों की संलिप्तता को लेकर सभी एंगल पर जांच की जा रही है। इस मामले में प्रशासन की भी जांच चल रही है।

अधिकारियों के पदनाम सहित कई मुहरें
उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर कार्यालय में शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश के दिनों में न्याय शाखा से दो टेबलों की दराजों में रखी करीब बीस मुहर चोरी होने का मामला कार्यालय प्रभारी गोपाल खडग़ावत की ओर से कोतवाली में दर्ज कराया गया था। चोरी हुई मुहरों में जिला कलक्टर व एसडीएम, एडीएम के पद नाम की मुहर व हथियारों के कागजातों पर लगाई जाने सहित अन्य मुहर शामिल हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान