श्री गंगानगर

बॉर्डर पर हेरोइन तस्करी मामले में पुलिस मुख्य आरोपित तक पहुंची

- दो बड़े पैकेट हेरोइन व एक पिस्तौल पंजाब पुलिस ने की बरामद
less than 1 minute read
recovered weapons used for smuggling file photo
recovered weapons used for smuggling file photo

श्रीगंगानगर.

बॉर्डर पर पिछले दिनों करणपुर इलाके में नग्गी पोस्ट के पास तस्करी के मामले में श्रीगंगानगर पुलिस व बीएसएफ की टीम पंजाब में मुख्य आरोपित के ठिकाने तक पहुंच गई। वहां से दो पैकेट हेरोइन और एक पिस्तौल तथा कारतूस बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपित फिरोजपुर में प्रोडक्शन वारंट पर चल रहा है। इसके बाद श्रीगंगानगर पुलिस भी इस आरोपित को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।

करणपुर सीओ सुनील के पंवार ने बताया कि नग्गी पोस्ट के समीप बॉर्डर पर हेरोइन और हथियार तस्करी के मामले में पुलिस ने तरनतारन (पंजाब) से जसविंद्र सिंह उर्फ सोनू, जगराज सिंह उर्फ बिल्ला व रतनबीर सिंह उर्फ रतन को पंजाब पुलिस की मदद से 16 मई की रात को गिरफ्तार कर किया था। आरोपितों को पुलिस ने छह दिन के रिमांड पर लिया था। इनके कब्जे से दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में मुख्य आरोपित की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान मुख्य आरोपित तरनतारन जिले के भिखीविंड निवासी जसकरण उर्फ निक्का ने फिरोजपुर की अदालत में तस्करी के मामले में सरेंडर कर दिया था। जिसको फिरोजपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। यहां सीओ करणपुर, महिला थाना प्रभारी नरेन्द्र पूनियां, करणपुर थाना प्रभारी विजय मीणा व पुलिसकर्मी एक आरोपित को लेकर पंजाब गए थे। जहां फिरोजपुर में जसकरण से उसका आमना-सामना कराया गया।

पूछताछ के बाद पुलिस जसकरण व दूसरे आरोपित को उसके ठिकाने पर ले गई। जहां से आरोपितों ने दो बड़े पैकेट हेरोइन और एक पिस्तौल व कुछ कारतूस पंजाब पुलिस को बरामद करवा दिए। पंजाब पुलिस ने हेरोइन व पिस्तौल तथा कारतूस सील कर दिए। पुलिस को हेरोइन की मात्रा की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

Published on:
22 May 2018 09:26 pm
Also Read
View All
कम पानी, ज्यादा कमाई वाली फसल पर रोक? श्रीगंगानगर में ड्रैगन फ्रूट की खेती, किसान आगे, सरकार पीछे – परीक्षण की मांग

जिस वीडियो को हरभजन सिंह ने किया था शेयर, उसको लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

₹3435.77 करोड़ की लागत से 320.17KM रेलमार्ग पर बिछेगी दूसरी रेललाइन, राजस्थान-हरियाणा समेत 3 राज्यों को होगा फायदा

नशे में खड़े युवकों की मेडिकल जांच से होगा नया खुलासा, पुलिस बोली-पंजाब नहीं राजस्थान का है हरभजन सिंह का शेयर Viral ‘Zombie’ Video

Sri Ganganagar: स्कूल के वाटर कूलर से करंट लगने पर 9 साल के छात्र की मौत! परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, रखी यह शर्त