श्री गंगानगर

कार लूटने का प्रयास करने वालों को तलाश रही पुलिस, खंगाले सीसीटीवी कैमरे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
car
कार लूटने का प्रयास करने वालों को तलाश रही पुलिस, खंगाले सीसीटीवी कैमरे

श्रीगंगानगर.

सदर थाना इलाके में रविवार रात को नेतेवाला गांव के समीप फायरिंग कर किराए पर ली गई कार लूटने का प्रयास करने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस शहर में जहां से कार निकली थी, वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मौके से बरामद आरोपियों की कार के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात को शिव चौक के पास से दो आरोपियों ने लाधुवाला निवासी इब्राहिम की कार को किराए पर लिया था। कार को शहर में घुमाने के बाद वे उसे सूरतगढ़ रोड पर नेतेवाला के समीप ले गए और वहां दूसरी कार में उनके अन्य साथी आ गए। जहां उन्होंने इब्राहिम व अन्य पर पिस्तौल तानकर कार लूटने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। आरोपियों ने उन पर फायर भी किए।

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और पूरी रात नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। आरोपियों की कार पर दिल्ली के नंबर है, जिसको जब्त कर लिया है। पुलिस कार के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उनकी कार में चार-पांच नंबर प्लेट भी मिली है। जिनको देखकर पुलिस को लगता है कि कार लूट की भी हो सकती है। पुलिस ने सोमवार को शिव चौक, पुरानी आबादी, सिटी मॉल सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इब्राहिम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।

सदर थाना इलाके में रविवार रात को नेतेवाला गांव के समीप फायरिंग कर किराए पर ली गई कार लूटने का प्रयास करने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस शहर में जहां से कार निकली थी, वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मौके से बरामद आरोपियों की कार के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।

Published on:
01 Oct 2018 08:25 pm