श्री गंगानगर

आमजन को बताए कैंसर के लक्षण और बचाव के उपाय

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
cancer
आमजन को बताए कैंसर के लक्षण और बचाव के उपाय

सूरतगढ.

विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को जागरूक किया। इस क्रम में सोमवार से दस फरवरी तक चलने वाले कैंसर जागरूकता एवं जांच सप्ताह का आयोजन किया गया। पहले दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के एनसीडी क्लिनिक के तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एनसीडी प्रभारी डॉ. अमृतलाल और एनसीडी काउंसलर दीपक शर्मा ने सेवाएं दी।
शिविर में लोगों को कैंसर के बारे में जानकारी दी गई और इसके लक्षण तथा उपाय के बारे में बताया गया। तीस वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की बीपी और शुगर की जांच की गई। शिविर में 68 लोगों की जांच की गई। जिसमें दो बीपी संभावित और एक कैंसर संभावित रोगी की पहचान की गई। कैंसर के संभावित रोगी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। काउंसलर दीपक शर्मा ने कैंसर से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित किया और अपनी जीवन शैली और खान-पान में परिवर्तन की सलाह दी। विश्व कैंसर सप्ताह के दूसरे दिन जन-जागरूकता रैली का आयोजन एनसीडी क्लिनिक से किया जायेगा। यह रैली एनसीडी क्लिनिक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए एनसीडी क्लिनिक पर संपन्न होगी।

Published on:
04 Feb 2019 05:20 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद