श्री गंगानगर

लंगर में उमड़े लोग, गूंजे देशभक्ति के तराने

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Public food
लंगर में उमड़े लोग, गूंजे देशभक्ति के तराने

श्रीगंगानगर.

भारत-पाक के बीच उपजे तनाव के माहौल में इलाके में होने वाले आयोजनों में देशभक्ति का ज्वार नजर आने लगा है। क्षेत्र में रविवार को लगे एक लंगर में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। यहां लगे लंगर में जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वहीं पूरा दिन देशभक्ति के तराने भी गूंजते रहे।

कार्यक्रम का आयोजन जय मां चिंतपूर्णी सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया। समिति के गुरजीत सिंह ग्रोवर ने बताया कि समिति के तत्वावधान में प्रत्येक रविवार को लगने वाले लंगर में बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण करते हैं। रविवार को लगे लंगर के दौरान देशभक्ति सिरचढकऱ बोली। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान की कैद में रहे भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की रिहाई पर खुशी जताई।

इन लोगों का कहना था कि अभिनंदन ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। समिति की ओर से रविवार को लगने वाले लंगर के लिए इस रविवार सुबह से ही तैयारियां जोरों पर रही। सुबह से ही सेवादार मौके पर जुटने लगे। इन लोगों ने सुबह से ही व्यवस्थाएं संभाली तथा बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

Published on:
03 Mar 2019 01:55 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद