श्री गंगानगर

मृतक के परिजनों व पुलिस में झड़प, पुलिस का बलप्रयोग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
nagaur
संसाधनों के अभाव

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर).
बुधवार रात को तहसील क्षेत्र के चक 87 जीबी के पास मुख्य रोड पर एक निजी बस की चपेट में आने से चक छह एमएसआर के प्रेमकुमार नामक युवक की मौत के मामले में गुरुवार को यहां सरकारी अस्पताल में मृतक के परिजनों एवं उनके साथ आए लगभग 40-50 लोगों ने टक्कर मारने वाली बस के संचालक को गिरफ्तार करने और सरकार से मुआवजा दिलवाने की मांग रखते हुए शव लेने से इंकार कर दिया। वे लोग अस्पताल में ही धरना लगाकर बैठ गए। इसी बीच पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनूपगढ़ के अलावा रामसिंहपुर, घड़साना तथा रावला पुलिस थाने से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुला लिया।

पुलिस व प्रशासन ने वार्ता कर जिला कलक्टर से 50 हजार रुपए की सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। परंतु धरनार्थी पांच लाख मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इसी दौरान सोमाराम भाट से पेट्रोल भरी प्लास्टिक की बोतल देखकर पुलिस ने उसे जब्त करना चाहा तो सोमा की पुलिस उपाधीक्षक सोहनराम बिश्नोई के साथ तीखी तकरार हुई। धक्का-मुक्की हो जाने से मामला तूल पकड़ गया।

इस पर पुलिस ने धरनाॢथयों को खदेडऩे के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसी दौरान धरनार्थियों में से किसी ने पुलिस थाना घड़साना के सहायक पुलिस निरीक्षक सुभाष चहल को ईंट से सिर में चोट दे मारी तथा पुलिस थाना रामङ्क्षसहपुर के सिपाही बलराज को भी चोट मारी। इस पर पुलिस ने लाठीवार करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में सोमा सहित आधा दर्जन धरनाॢथयों को हिरासत में ले लिया।

Published on:
02 Aug 2018 09:18 pm