श्री गंगानगर

चुनाव को देखते हुए अवैध शराब निकासी के ठिकानों पर छापे, हजारों लीटर शराब व लाहन नष्ट

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
raid
चुनाव को देखते हुए अवैध शराब निकासी के ठिकानों पर छापे, हजारों लीटर शराब व लाहन नष्ट

पुलिस व आबकारी ने की संयुक्त कार्रवाई
श्रीगंगानगर. चुनाव के दौरान अवैध शराब निकासी व बिक्री को रोकने के लिए बुधवार को पुलिस व आबकारी की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई कर हिन्दुमलकोट थाना इलाके के 500 एलएनपी एरिया में कार्रवाई की गई। जहां दल ने दस भट्टियां नष्ट कर हजारों लीटर अवैध शराब व लाहन नष्ट किया।


आबकारी अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में अवैध शराब निकासी व बिक्री रोकने के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा के नेतृत्व में हिन्दुमलकोट थाना प्रभारी भूपेन्द्र सोनी, आबकारी सीआई मांगीलाल बिश्नोई, जल संसाधन खण्ड के एसई प्रदीप रुस्तगी व जवानों ने पांच सौ एमएल एरिया में अवैध शराब निकालने के ठिकानों पर कार्रवाई की।

जहां पुलिस की गाडिय़ां आती देखकर अवैध शराब निकासी करने वाले लोग वहां से भाग गए। यहां अवैध शराब निकासी की भट्टियां नहर की पटरी के किनारे चलाई जा रही थी। दल ने यहां जेसीबी की मदद से दस अवैध शराब निकालने की भट्टियां, जमीन में दबा हजारों लीटर लाहन व अवैध शराब नष्ट की गई। वहीं दल ने मौके से 12 ड्रम जब्त किए गए हैं। यहां पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जाएगी।

Published on:
14 Nov 2018 11:11 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद