श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर में वॉशिंग लाइनों का विस्तार खोलेगा नई ट्रेनों का रास्ता

फिलहाल स्टेशन पर 24 और 26 कोच वाली ट्रेनों के लिए दो वॉशिंग लाइनें उपलब्ध हैं, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त वॉशिंग लाइनों की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jun 2026, 12:25 PM IST
Sriganganagar. Situation after construction of new washing line
Sriganganagar. Situation after construction of new washing line
  • श्रीगंगानगर.भारत-पाक सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले को आने वाले वर्षों में रेल सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिल सकती है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। स्टेशन को हेरिटेज लुक देने के साथ-साथ रेलवे अब परिचालन क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेशन पर दो नई वॉशिंग लाइनों के निर्माण का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। साथ ही ट्रेनों के ठहराव और संचालन को सुगम बनाने के लिए नए यार्ड की योजना पर भी काम चल रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद नई रेलगाडिय़ों के संचालन की संभावनाओं को बल मिलेगा।वर्तमान में श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 35 से अधिक रेलगाडिय़ों का संचालन होता है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और रेल सेवाओं के विस्तार के कारण मौजूदा संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। फिलहाल स्टेशन पर 24 और 26 कोच वाली ट्रेनों के लिए दो वॉशिंग लाइनें उपलब्ध हैं, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त वॉशिंग लाइनों की आवश्यकता महसूस की जा रही है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई वॉशिंग लाइनों के निर्माण से ट्रेनों की साफ-सफाई और रखरखाव की क्षमता बढ़ेगी। कोचों की धुलाई और तकनीकी तैयारी समय पर हो सकेगी, जिससे यात्रियों को भी साफ-सुथरे कोच और बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को खड़ा करने और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए यार्ड की योजना बनाई गई है। वर्तमान में स्टेशन पर सात लाइनें हैं, जिन पर यात्री और मालगाडिय़ों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। प्रस्तावित यार्ड में करीब 15 लाइनों की व्यवस्था किए जाने की योजना है। इसके लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है।

अब वॉशिंग लाइनों के विस्तार पर विशेष फोकस

बीकानेर रेल मंडल में भी वॉशिंग लाइनों के विस्तार का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, हिसार और भिवानी स्टेशनों पर नई वॉशिंग लाइनों की स्वीकृति या निर्माण प्रक्रिया जारी है। इन सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद मंडल में वॉशिंग लाइनों की संख्या 7 से बढकऱ 18 तक पहुंच जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के अनुसार इन परियोजनाओं के पूरा होने से नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ेगी, रेल सेवाएं अधिक व्यवस्थित होंगी और श्रीगंगानगर सहित पूरे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

Updated on:
9 Jun 2026, 12:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम

Rajasthan Railway Track Blast: पति गिरफ्तार हुआ तो पाक हैंडलर्स के संपर्क में आई महकदीप, फिर लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक उड़ाया

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक-युवती की किसने की थी मदद?