श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर में एक पखवाड़े के बाद बरसा पानी, गर्मी से राहत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 7:27 PM IST
RAIN
RAIN

-जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई वर्षा
श्रीगंगानगर.

इलाके में शुक्रवार शाम को बादल जमकर बरसे। तेज वर्षा से जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में मौसम खुशगवार हो गया। इलाके में दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई लेकिन इसके बाद निकली धूप ने गर्मी और उमस बढ़ा दी। शाम को करीब साढ़े पांच बजे के आसपास अचानक आसमान में बादल छाने लगे। इसके साथ ही शुरू हुई वर्षा ने मौसम सुहाना बना दिया। इससे एक पखवाड़े पहले 4 जुलाई को जिला मुख्यालय पर बारिश हुई थी।
दहेज में कार नहीं देने पर की थी हत्या, मां-बेटे को दस वर्ष की सजा

विभिन्न इलाके हुए जलमग्न

वर्षा से शहर के रवींद्र पथ, मेन बाजार, गोशाला रोड, सुखाडिय़ा मार्ग, तिलक नगर, इंदिरा कॉलोनी, पुरानी आबादी आदि इलाकों में पानी भर गया। इससे सड़कों पर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न मार्गों पर पानी भर जाने से अंधेरा छाने पर लोगों को परेशानी हुई।
दो माह से किसानों को नहीं मिला उपज का भुगतान, बैंक कर रहे कुर्की

ग्रामीण इलाकों में यहां बरसा पानी

जिला मुख्यालय के अलावा जिले में लालगढ़ जाटान,जानकीदासवाला, गांव सिद्धूवाला के निकट श्योपुरा कस्सी और पालीवाला, केसरीसिंहपुर और बीरमाना में तेज वर्षा के समाचार हैं। इन इलाकों में वर्षा के कारण सड़कें जलमग्न हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में वर्षा के कारण सड़कों पर निकले लोग परेशान हुए।
खराब मोबाइल सही नहीं करने पर कंपनी को पांच हजार रुपए हर्जाना

यह रहा तापमान

इस बीच इलाके में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 75 प्रतिशत तथा शाम को 53 प्रतिशत दर्ज की गई।

Read more news.....

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा