श्री गंगानगर

दुकानदारी ठप, राहगीर परेशान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 4:03 PM IST
car going through water
car going through water

श्रीगंगानगर.

शहर में शुक्रवार को हुई बरसात से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में शनिवार शाम तक बरसाती पानी खड़ा रहने से लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। पुरानी आबादी, ब्लॉक एरिया सहित कई इलाकों में दुकानें बंद रहीं तो कहीं घरों के आगे पानी खड़ा रहने से लोग अपने काम पर नहीं जा सके, साथ ही अधिकतर बच्चों को स्कूल से छुट्टी लेनी पड़ी। शहर के मुख्य मार्गों पर पानी होने से आवाजाही बेहद प्रभावित रही। अधिकतर दुपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जिससे लोगों को बेहद परेशानी हुई।


सुखाडिय़ा मार्ग, रविन्द्र पथ, गगन पथ, गौशाला मार्ग, वाल्मीकि चौक से पुरानी धानमंडी तक, दाधिच चौक से सब्जी मंडी तक, स्टेशन रोड, भाटिया पेट्रोल पंप से उधमसिंह चौक तक पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर आवास रोड के अलावा एल ब्लॉक, जी ब्लॉक, पी ब्लॉक, एच ब्लॉक, सी ब्लॉक आदि एरिया में कई दुकानें तो शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक बंद रही। बाजार क्षेत्र में जहां-जहां पानी निकासी सुबह तक हो चुकी थी, वहां ग्राहकी नाममात्र रही। कोर्ट और कलक्ट्रेट परिसर के आसपास भी इक्का दुकानें खुली। मल्टीपरपज स्कूल और गंगासिंह चौक के पास स्थित आरयूबी में पानी निकासी के इंतजाम के लिए नगर परिषद अमले ने सक्रियता दिखाई।


पानी निकासी का दावा
नगर परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह का दावा है कि रविवार सुबह तक पानी की निकासी हो जाएगी। शनिवार को पुरानी आबादी और गुरुनानक बस्ती के गडढों को पानी से भरने के लिए जरनेटरों की मदद से पम्प संचालित किए गए ताकि पानी सड़कों से साफ हो सके। सुखाडिय़ा सर्किल ओर ब्लॉक एरिया में पानी निकासी के लिए फायर बिग्रेड की गाडिय़ों की मदद भी ली गई है।

सीवर प्रभावित इलाके में पसरा कीचड़
चहल चौक से लेकर वृद्धा आश्रम रोड तक करीब बारह कॉलोनियों में बरसाती पानी से लोगों का जीना मुहाल हो गया हेै। सरस्वतीनगर, कर्मचारी कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, शंकर कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, पूजा कॉलोनी, बाबादीप सिंह कॉलोनी, गणपतिनगर, नेहरानगर, राणाप्रताप कॉलोनी, एलआईसी कॉलोनी में सीवरेज खुदाई के बाद अधिकांश इलाके में सड़कें नहीं बनी हैं। ऐसे में बरसाती पानी से कीचड़ इस कदर हो चुका है कि वहां से आवाजाही परेशानी हो रही है। लोगों ने कई बार सीवर ठेका कंपनी के खिलाफ शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा