श्री गंगानगर

खेतों, बागों को वर्षा से लाभ, बुवाई में आएगी तेजी

क्षेत्र में गुरुवार को हुई वर्षा से खेतों एवं बागों को काफी लाभ है। खरीफ के शेष रही बुवाई में तेजी आएगी वहीं पहले बोई गई फसल की जल मांग कुछ हद तक पूरी होगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 8:45 PM IST
agriculture field
agriculture field

श्रीगंगानगर।

क्षेत्र में गुरुवार को हुई वर्षा से खेतों एवं बागों को काफी लाभ है। खरीफ के शेष रही बुवाई में तेजी आएगी वहीं पहले बोई गई फसल की जल मांग कुछ हद तक पूरी होगी। इन दिनों ग्वार, मूंग, मोठ आदि की बुवाई का काम चल रहा है। इनकी एवं नरमा-कपास, बीटी कॉटन की फसल तेज गर्मी के कारण पानी मांग रही थी।

कृषि अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उम्मेदसिंह शेखावत के अनुसार यह वर्षा फसलों के लिए 'अमृत' समान है। जिनकी बुवाई हो चुकी है, जल मांग घटेगी। नमी मिलने से बुवाई का काम गति पकड़ पाएगा। किन्नू एवं अन्य फलों के लिए भी वर्षा फायदेमंद है।

गुरुवार को सुबह 8.30 बजे तक जिले में कुल 44.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। सर्वाधिक 14.6 एमएम वर्षा रायसिंहनगर में हुई, सूरतगढ़ तहसील में बिलकुल नहीं हुई। जिले में एक जनवरी से गुरुवार तक कुल 419.7 एमएम वर्षा हो चुकी है। सबसे अधिक 92 एमएम वर्षा अनूपगढ़ तहसील में हुई है और सबसे कम 9 एमएम वर्षा रावला तहसील में रिकॉर्ड हुई है।

कृषि जिन्सों की आवक नगण्य

वर्षा के चलते जिला मुख्यालय की नई धान मंडी में गुरुवार को कृषि जिन्सों की आवक नगण्य रही। गेहूं 236 क्विंटल, जौ 50 एवं चना 7 क्विंटल आया। पूर्व में तुला कुछ माल उठाव के इंतजार में था, वर्षा के कारण कई कट्टे भीग गए। ऑफ सीजन होने के कारण मंडी में किसानों की आवाजाही काफी कम है, गुरुवार को तो नहीं के बराबर रही।

READ MORE NEWS.....

Updated on:
28 Jun 2018, 8:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला