श्री गंगानगर

राजस्थान में ग्राम पंचायतों को लेकर आई बड़ी खबर, फिर बढ़ी पुनर्गठन की समय सीमा; अधिसूचना जारी

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के पुनर्गठन की तारीख में बड़ा बदलाव किया है।
less than 1 minute read
rajasthan new map
राजस्थान (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan Gram Panchayat News: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के पुनर्गठन के लिए आमजन और जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम की तिथियों को आगे बढ़ाने का निर्णय किया गया है। इसके लिए विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ.जोगाराम ने एक परिपत्र जारी किया है। इसमें यह प्रक्रिया 30 मार्च से 21 मई तक आयोजित की जाएगी।

जिले में ग्रामीणों ने नई ग्राम पंचायतें, पंचायत व पंचायत समितियों बनाने के प्रस्ताव उपखंड अधिकारी के माध्यम से जिला स्तर पर भिजवाए गए हैं। यहां पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) के स्तर पर इस पर कार्य चल रहा है।

यह रहेगा कार्यक्रम

31 मार्च से 30 अप्रेल 2025 तक प्रस्तावों को प्रकाशित कर उन पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। 10 मई तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। फिर अंतिम प्रस्ताव 11 से 20 मई तक पंचायती राज विभाग को भेजे जाएंगे। राज्य स्तर पर प्रक्रिया चार जून तक संपन्न होगी।

Updated on:
25 Mar 2025 02:18 pm
Published on:
25 Mar 2025 02:18 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर: पानी लाती हैं पड़ोस से, फिर भी बुजुर्ग विधवा महिला को थमा दिया हजारों रुपए का बिल; घर में कनेक्शन तक नहीं

राजस्थान: भारत-पाक सीमा पर रावला बॉर्डर बना ड्रोन तस्करी का हॉटस्पॉट, चुनाव से पहले साजिश की आशंका

Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?