श्री गंगानगर

Rajasthan: स्टूडेंट की बाइक लेकर निकले टीचर की हुई मौत, तेज रफ्तार कार ने कई फ़ीट तक घसीटा

Rajasthan Road Accident: उसका चेहरा बुरी तरह कुचला गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरोें की सूचना पर सदर पुलिस ने घटना स्थल से शव को राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2024, 11:20 AM IST
Feature image

Road Accident: श्रीगंगानगर इलाके में ओवर स्पीड कार की टक्कर से बाइक सवार स्कूल टीचर की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार शाम करीब पौने छह बजे हनुमानगढ़-सूरतगढ़ बाइपास मार्ग पर अंबिका सिटी सैकिंड गेट के पास हुआ। इस अज्ञात कार की स्पीड इतनी अधिक तेज थी कि बाइक सवार इस युवक को कई फीट घसीटते हुए ले गई। उसका चेहरा बुरी तरह कुचला गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरोें की सूचना पर सदर पुलिस ने घटना स्थल से शव को राजकीय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। सदर पुलिस ने इस मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष भांभू पुत्र सनोज कुमार के रूप में की।

यह अबोहर क्षेत्र गांव बोदीवाला पीथा का मूल निवासी है। वह यहां नोजगे पब्लिक स्कूल में शिक्षक था। स्कूल के पास ही एक मकान में रहता है। मनीष शाम करीब पौने छह बजे घर से बुलेट मोटरसाइकिल पर निकलकर कोई काम निपटाने जा रहा था। वह नोजगे स्कूल की ओर से बाइपास की तरफ आने वाली रोड पर जा रहा था। वह जैसे ही स्कूल वाली गली से मेन रोड पर आया तो एक तेज गति से कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस ने इस कार के बारे में तलाश करने के लिए नाकाबंदी भी कराई।

एक स्टूडेंट से बाइक मांग कर लाया

इधर, स्कूल स्टाफ का कहना है कि एक स्टूडेंट्स से वह बाइक मांग कर अपना जरूरी काम करने के लिए घर से निकला था। कुछ देर बाद यह हादसा हो गया। जिस स्टूडेंट की यह बाइक थी, उसने यह बताया भी था कि यह बाइक काफी भारी है, कंट्रोल जल्दी से नहीं होगी, लेकिन शिक्षक भांभू पांच मिनट में यह काम निपटाकर वापस आने की बात कही। इधर, इस घटना को लेकर स्कूल स्टाफ स्तब्ध है।

Updated on:
25 Oct 2024, 11:20 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर का AQI 1300 पार! दिल्ली से भी ज्यादा ‘जहरीली हवा’, जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर