श्री गंगानगर

राम लाल कॉलोनी में एलएंटी नहीं बना रही सडक़ –

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
colony
राम लाल कॉलोनी में एलएंटी नहीं बना रही सडक़ -

राम लाल कॉलोनी में एलएंटी नहीं बना रही सडक़
-श्रीगंगानगर. शहर की रामलाल कॉलोनी में सीवरेज की खुदाई के वक्त सभी सडक़ों का दूबारा निर्माण करवा दिया गया लेकिन एक सडक़ को आधी-अधूरी बीच में छोड़ दी गई। अब वह सडक़ काूलोनी के लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इस कारण लोगों को बहुत अधिक दिक्कत आती है। कॉलोनी के सत्यदेव जलंधरा,चंद्रप्रकाश,जगदीश प्रसाद,केसर देवी, पूर्णदित्य गौड व फूलचंद ने बताया कि पांच ई छोटी रामदेवी कॉलोनी की गली नंबर नौ पारीक धर्मशाला वाली रोड पर दो साल पहले सीवरेज के लिए सडक़ की खुदाई कर बीच में ही छोड़ दी गई। सडक़ पर पत्थर डाल रखे हैं और एलएंडी कपंनी को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन आश्वासन दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सडक़ पर पत्थरों की वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। एलएंटी के पवन कुमार का कहना है कि इस संबंध में मौका पर जांच करवाकर आवश्यक करवाई की जाएगी।

Updated on:
08 May 2019 12:24 pm
Published on:
08 May 2019 12:24 pm