श्री गंगानगर

राम नाम की महिमा अपरम्पार

-झांकी वाले बालाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न -दिन भरा लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2018, 9:54 PM IST
temple
temple

श्रीगंगानगर.

श्री जगदंबा अंध एवं मूकबधिर विद्यालय के संस्थापक स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा है कि राम नाम की महिमा अपरम्पार है।वे मंगलवार को उदाराम चौक स्थित श्री झांकी वाले बालाजी मंदिर के वार्षिकोत्सव के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा व्यक्ति का धर्म है तथा इसे हर व्यक्ति को निभाना चाहिए।

इससे पूर्व मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई। मंदिर परिसर में जहां श्रद्धालु राम संकीर्तन की धुन पर भक्तिभाव में डूबे थे वहीं बाहर लगी कतार लोगों की आस्था के दर्शन करवा रही थी।शाम को वार्षिकोत्सव के समापन सामारोह में मंदिर परिसर में देर तक भजन गूंजते रहे। 'मेळो भरे हर साल, आयो उत्सव म्हारे बाबे रो' सहित कई भजनों पर देर तक मंदिर परिसर में श्रद्धालु झूमते रहे। अंतिम दिन खनिज राज्य मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी भी आयोजन में मौजूद रहे।

मंदिर के सुरेंद्र सिंगल 'पुजारी' और मदनगोपाल अग्रवाल कई भजन प्रस्तुत कर माहौल धर्ममय कर दिया। भजन मंडल के प्रधान सुरेंद्र चौधरी एवं शंकरलाल बजाज ने स्वामी ब्रह्मदेव और राज्य मंत्री टीटी का सम्मान किया। मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल ने स्वागत किया। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़, भाजपा नेता प्रहलाद टाक, पार्षद कमला बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


बालाजी बगीची में लगा भंडारा

किशनगढ़ (अजमेर) के श्यामशरण देवाचार्य के सान्निध्य में पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव धर्म ध्वजा यात्रा के साथ शुरू हुआ था। यात्रा में कन्या भ्रूण संरक्षण, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान बालाजी बगीची में भंडारा भी चला। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


हनुमानप्रसाद चनानी, शिवशंकर अग्रवाल, राजकुमार सिंगल, नरेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, किशन खारीवाल, यात्रा संयोजक वेदप्रकाश लखोटिया, योगेन्द्र शर्मा, समन्वयक अशोक मुंजराल, राजेंद्र छाबड़ा, पूर्ण घोड़ेला, सोहन वर्मा, महावीर घोड़ेला, हनी भठेजा, रामेश्वर वर्मा, रामकुमार सुथार, बृजलाल सिंगल आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम