श्री गंगानगर

कड़ी सुरक्षा में हुए चुनाव में श्रीगंगानगर गौड़ समाज के रामवीर भारद्वाज अध्यक्ष निर्वाचित

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Ramveer Bhardwaj elected elected as Sriganganagar Gaur Samaj
कड़ी सुरक्षा में हुए चुनाव में श्रीगंगानगर गौड़ समाज के रामवीर भारद्वाज अध्यक्ष निर्वाचित

श्रीगंगानगर। गौड़ ब्राहमण सभा प्रबंध समिति में रविवार को विवाद के साये में हुए चुनाव में रामवीर भारद्वाज अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट संजीव दीक्षित ने पुरानी आबादी स्थित गौड़ धर्मशाला भवन में चुनाव सम्पन्न करवाए। किसी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। कई मौके ऐसे भी आए जब आपस में मामूली कहासुनी की स्थिति बनी।

संगठन के कुल 524 में से 380 मतदाताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए जीते भारद्वाज को 278 मत मिले जबकि सुभाष शर्मा को 98 मत प्राप्त हुए, 4 मत निरस्त हुए। सचिव पद पर शिवचरण शर्मा 264 मत लेकर विजयी हुए, उनके सामने चुनाव लडऩे वाले महेश जोशी को 111 मत मिले, पांच मत निरस्त हुए। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। रतनलाल शर्मा एवं शिवनारायण शर्मा क्रमश: 264 एवं 258 मत लेकर विजयी रहे। तीसरे उम्मीदवार दीपक शर्मा को 102 मत मिले, सात मत निरस्त हुए।
मतदान और उसके बाद परिणामों को लेकर सुबह जल्दी से देर शाम तक गहमागहमी बनी रही। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जीत के लिए कोई कसर बाकि नहीं छोड़ी। वे मतदाताओं से व्यक्तिगत आग्रह करते नजर आए। जीत के बाद पार्षद पवन गौड़ का कहना था कि यह जीत समाज में रचनात्मक कार्यो के लिए हुई है न कि किसी विवाद के कारण। उन्होंने जीत के बाद गुलाल बिखेर कर आतिशबाजी भी की। जीत का जैसे ही समाचार अग्रसेननगर चौक पर पहुंचा तो वहां नए अध्यक्ष भारद्वाज के समर्थक खुशी का इजहार करने लगे।

Published on:
20 Jan 2019 10:02 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद