
अस्पताल में कार्यरत कम्पाउडर के खिलाफ मामला दर्ज
घड़साना . खाजूवाला क्षेत्र के चक 30 केवाइडी निवासी सत्रह वर्षीय लडक़ी से बलात्कार करने के आरोप में निजी अस्पताल में कार्यरत कम्पाउडर के खिलाफ सोमवार देर रात मामला दर्ज हुआ है। पीडि़ता ने अपने पिता और मामा-मामी के साथ थाने में हाजिर होकर आपबीती सुनाई।
पीडि़ता के पिता ने पुलिस में दी रिपोर्ट में कहा है उसकी सत्रह साल की पुत्री की तबीयत ठीक नहीं होने पर 20 नवम्बर को भादू हॉस्पिटल में दवा लेने आई। इस दौरान कम्पाउडर बलवीर कुम्हार मिला। उसने डॉक्टर के बाहर जाने की बात कहते हुए जांच के लिए घर आने के लिए कहा। उसकी पुत्री चक 8 एसकेएम में रहने वाले मामा मामी के घर चली गई। 21 नवम्बर को वह मामा के बेटे के साथ बलवीर कम्पाउडर के घर गई।
जांच के बहाने बलवीर ने उसे कमरे में बुलाया तथा साथ में आए भाई को बाहर भेज दिया। कम्पाउडर ने इन्जेक्शन लगाने का नाटक करते हुए उसे उलटा सोने व पहने हुए वस्त्र खोलने का कहा। उसने कैची से धमकाते हुए उसके गुप्तांग में हाथ डाल दिया। दो दिन डरी-सहमी रहने के बाद 25 नवम्बर को इस कृत्य की जानकारी अपनी मामी को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 354 और 376 व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।