श्री गंगानगर

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर, एक फोन कॉल पर मिलेगी अब ये सुविधा, आदेश जारी

RBSE : कक्षा 10 वीं व 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग अजमेर ने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के सहयोग और सकारात्मक समस्या समाधान के लिए विषय विशेषज्ञों की सुविधा एक फोन कॉल पर उपलब्ध करवाने का निर्णय किया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2024, 12:44 PM IST
board_exam_.jpg

RBSE : कक्षा 10 वीं व 12 वीं बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक शिक्षा विभाग अजमेर ने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के सहयोग और सकारात्मक समस्या समाधान के लिए विषय विशेषज्ञों की सुविधा एक फोन कॉल पर उपलब्ध करवाने का निर्णय किया है। इसके चलते माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने एक आदेश जारी कर सब्जेक्ट एक्सपर्ट ऑन कॉल कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि इसी माह से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम संबंधित विषय की परीक्षा समाप्त होने तक जारी रहेगा।

इन विषयों के लिए नियुक्त किए एक्सपर्ट
इस कार्यक्रम के तहत हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, राजनीति, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजस्थानी आदि के विषय विशेषज्ञ कार्यालय समय में विद्यार्थियों की विषय से संबंधित शंकाओं का समाधान करते हुए विद्यार्थियों की विषयगत समस्याओं का निस्तारण भी करेंगे।

दोपहर 2 बजे तक होगा समस्याओं का संकलन
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी किसी भी विषय की सहायता के लिए अथवा कांसेप्ट समझने के लिए नियंत्रण कक्ष में फोन कॉल अथवा इमेल करेंगे, जिसे विशेषज्ञ दल द्वारा नोट कर लिया जाएगा तथा दोपहर 2 बजे तक प्राप्त समस्याओं को संकलित कर समाधान विभाग की वेबसाइट या इ-कक्षा चैनल पर अपलोड किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षा के मध्यनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड गत कई वर्षों से विषय विशेषज्ञों की ओर से टेली काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाता है। अब यह सुविधा टेलीफोन नंबर 0151-2544043 पर आरबीएसई के विद्यार्थियों को भी मिल सकेगी। इस सुविधा से परीक्षार्थी अपनी विषय की समस्या के समाधान के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक रूप से भी परीक्षा के लिए तैयार हो सकेंगे।
भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, विद्यार्थी परामर्श केंद्र,श्रीगंगानगर

जिला श्रीगंगानगर अनूपगढ़
परीक्षा केंद्र 85 56
10वीं के परीक्षार्थी 14171 9895

12वीं के परीक्षार्थी 12933 8222

कुल विद्यार्थी पंजीकृत 27104 18117

10 वीं का अन्तिम पेपर 30 मार्च 2024

12वीं का अन्तिम पेपर 4 अप्रेल 2024

Published on:
Also Read
View All