बैंगलोर

आबादी भूमि के पात्र परिवारों को मिलेगा पट्टा

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सहित राज्य भर में 90 दिन का एक विशेष अभियान चलाकर पट्टाविहीन पात्र व्यक्तियों को आबादी भूमि का पट्टा जारी करेगा।
less than 1 minute read
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर.

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सहित राज्य भर में 90 दिन का एक विशेष अभियान चलाकर पट्टाविहीन पात्र व्यक्तियों को आबादी भूमि का पट्टा जारी करेगा। साथ ही ग्राम पंचायत में आबादी भूमि होने पर भूखंडहीन पात्र व्यक्तियों को भूखंड आवंटित तक किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 14 अप्रेल को डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती से किया जाएगा। पहले दिन ग्राम पंचायत में शुक्रवार को शिविर लगाया जाएगा और इसके बाद हर ग्राम पंचायत में सोमवार व गुरुवार को शिविर लगाकर ग्राम पंचायत में आबादी भूमि का पट्टा जारी करने का कार्य किया जाएगा। जिला परिषद अधिकारियों का कहना है कि जिले की 336 ग्राम पंचायतों में 10 हजार से अधिक पात्र परिवारों को भूखंड को पट्टा मिल पाएगा।

14 अप्रेल से 12 जुलाई तक चलेगा अभियान

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के उप शासन सचिव ललित कुमार ने जिला परिषद सीईओ को आबादी भूमि के पट्टा-जारी करने के लिए राज्य की दस हजार ग्राम पंचायतों में अभियान लगाने के लिए पाबंद किया गया है। विभाग के अनुसार अभियान 14 अप्रेल से 12 जुलाई 2017 तक चलेगा।

Published on:
30 Mar 2017 09:42 pm
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत