श्री गंगानगर

नवरात्र में देवी मंदिरों में उमड़ रहे श्रद्धालु, शाम ढलते ही लगता है श्रद्धालुओं का तांता

श्रीगंगानगर.अनूपगढ़  
less than 1 minute read
Religious
नवरात्र में देवी मंदिरों में उमड़ रहे श्रद्धालु, शाम ढलते ही लगता है श्रद्धालुओं का तांता

चैत्र नवरात्र इन दिनों चल रहे हैं। इलाके के लोगों की देवी दुर्गा के प्रति आस्था ठांठे मार रही है। शहर के देवी मंदिरों में सुबह दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम दोपहर तक अनवरत जारी रहता है वहीं शाम को भी मंदिरों में आरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिरों में अष्टमी पर होने वाले आयोजनों पर विचार विमर्श किया जा रहा है वहीं मंदिरों के महिला संकीर्तन मंडल प्रतिदिन संकीर्तन कर माहौल भक्तिमय बना रहे हैं। जिले के देवी मंदिरों में मेले जैसा माहौल बना हुआ है।


जिला मुख्यालय के विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर में इन दिनों सुबह और शाम श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर में देवी दुर्गा को चुनरी, नारियल, फल आदि अर्पित करने वालों का तांता लगा हुआ है। मंदिर के आसापास का बाजार इन दिनों अष्टमी को कन्या पूजन के दौरान उपयोग होने वाली वस्तुओं और माता की चुनरियों से अटा हुआ है।
यही स्थिति हाउसिंग बोर्ड के वैष्णों दरबार मंदिर की है। यहां गुंबदों की सजावट की गई है वहीं श्रद्धालु मुख्य मंदिर के साथ मंदिर में बनी गुफा में भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इंदिरा कॉलोनी स्थित जगदंबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

Updated on:
08 Apr 2019 11:56 am
Published on:
08 Apr 2019 11:56 am
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद