श्री गंगानगर

‘तंबाकू का सेवन कैंसर को न्योता’ शहर में निकाली जागरुकता रैली

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
2 min read
rally
‘तंबाकू का सेवन कैंसर को न्योता’ शहर में निकाली जागरुकता रैली

विश्व कैंसर दिवस पर निकाली रैली, सप्ताहभर आयोजित होंगे कार्यक्रम
श्रीगंगानगर. विश्व कैंसर दिवस पर सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। जिला स्वास्थ्य भवन से रवाना हुई रैली मुख्य मार्गों एवं मुख्य बाजार से होते हुए वापस स्वास्थ्य भवन पहुंची। रैली को एसीएमएचओ डॉ. मुकेश मेहत्ता, उपनियंत्रक डॉ. प्रेम बजाज, डीपीओ डॉ. सोनिया चुघ व डॉ. प्रमोद चौधरी ने झंडी दिखाई।
वहीं अजय शेखावत, नर्सिंग यूनियन के जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, श्याम गोस्वामी, प्रमिला गोस्वामी, शविंद्रपाल, नवल योगी व अशोक बंसल आदि मौजूद रहे। इसी तरह केसरीसिंहपुर में जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करना हम सबका दायित्व है। वर्तमान में तंबाकू का सेवन कैंसर का मुख्य जनक बना हुआ है इसलिए सभी को चाहिए कि न केवल तंबाकू का सेवन त्यागें बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी तंबाकू सेवन न करने के लिए प्रेरित करें। डीपीओ डॉ. सोनिया चुघ ने कहा कि कैंसर कई प्रकार के होते हैं और यह कई कारणों से व्यक्ति को अपना शिकार बना सकता है। जैसे कि तंबाकू का सेवन करना, शरीर का वजन ज्यादा होना, सब्जियों व फलों का सेवन न करना, शराब और सिगरेट का सेवन, प्रदूषण के कारण, आनुवांशिकता या पारिवारिक इतिहास, सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणें आदि। इसलिए जागरुकता बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि वजन में कमी, बुखार, भूख में कमी, हड्डियों में दर्द, खांसी या मुंह से खून आना इत्यादि कैंसर के सामान्य लक्षण हैं। अगर किसी व्यक्ति में इस तरह के कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज मंगल ने बताया कि श्रीगुरुनानक कॉलेज व स्कूल केसरीसिंहपुर प्रांगण कैंसर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस कड़ी में मंगलवार को केसरीसिंहपुर में रैली निकाली। इस दौरान काउंसलर सुमन योगी व एलटी जयकिशन मौजूद रहे। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. करण आर्य ने बताया कि आगामी दिनों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Published on:
04 Feb 2019 07:10 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद