श्री गंगानगर

सवा पांच हजार बीघा में गन्ने का फाइनल सर्वे

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Survey
सवा पांच हजार बीघा में गन्ने का फाइनल सर्वे

मिल प्रबंधन को पिराई के लिए 15 हजार क्विंटल गन्ना मिलने की उम्मीद

श्रीगंगानगर. राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल लिमिटेड श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर सहित श्रीगंगानगर जिले में गन्ने का फाइनल सर्वे करवा रहा है। गन्ने का फाइनल सर्वे अभी तक एक पखवाड़ा और चलेगा। जिले में अभी तक 5354 बीघा में गन्ने का फाइनल सर्वे हो चुका है। इसमें गन्ना उत्पादन किसानों ने मिल प्रबंधन को दस लाख क्विंटल गन्ना देने का अनुबंध किया है।

दस हजार बीघा में गन्ने की फसल की बुवाई हुई है और गन्ने की फसल भी पिछले साल की तुलना में अच्छी है। जिले में बीस लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन की उम्मीद है। मिल प्रबंधन को 15 लाख क्विंटल गन्ना पिराई के लिए मिल सकता है। शुगर मिल में गन्ना पिराई सत्र विधानसभा चुनाव के बाद किया जाएगा।

सर्वे के साथ अनुबंध पत्र भरवाए
शुगर मिल प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मिल प्रबंधन गन्ने के फाइनल सर्वे के साथ-साथ गन्ना का अनुबंध पत्र हर गन्ना उत्पादक किसान से भरवाया जा रहा है। इसमें किसानों से अनुबंध किया जा रहा है कि वह मिल को कितना गन्ना पिराई के लिए देगा। हालांकि मिल प्रबंधन ने प्रति बीघा 200 क्विंटल गन्ना खरीदने का निर्णय किया है। पिछले सत्र में भी इतना ही लक्ष्य था।

Published on:
16 Nov 2018 12:51 pm