श्री गंगानगर

शिक्षा सत्र शुरू, लेकिन नहीं पहुंची पुस्तकें

-कई स्कूलों में पुस्तकें नहीं पहुंचना परेशानी का सबब बना
2 min read
• •
Updated: 6 Jul 2018, 9:12 PM IST
demo pic
demo pic

शिक्षा सत्र शुरू, लेकिन नहीं पहुंची पुस्तकें

-कई स्कूलों में पुस्तकें नहीं पहुंचना परेशानी का सबब बना

श्रीगंगानगर.

राजकीय विद्यालयों का शिक्षा सत्र तो शुरू हो चुका है, लेकिन अब भी कई सरकारी विद्यालयों में पुस्तकें नहीं पहुंचना परेशानी बना हुआ है। जिले में पाठ्य पुस्तकों का वितरण राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय द्वारा किया जाता है। इस कार्यालय को इन दिनों लगातार नि:शुल्क वितरण के लिए पाठ्य पुस्तकें मिल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कई स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें नहीं पहुंची हैं।


पंजाबी और संस्कृत में परेशानी

जिन विषयों में पुस्तकों को लेकर ज्यादा परेशानी है उनमें पंजाबी और संस्कृत शामिल हैं। पंजाबी विषय की पुस्तकें कक्षा नौ से बारह तक किसी भी कक्षा में अब तक प्राप्त नहीं हुई हैं। इसके अलावा संस्कृत की पुस्तकें भी अब तक कुछ स्कूलों में नहीं पहुंची हैं।


श्रीगंगानगर ब्लॉक में पुस्तकों का टोटा

श्रीगंगानगर ब्लॉक में पुस्तक वितरण से जुड़े सूत्रों के अनुसार अब तक श्रीगंगानगर क्षेत्र में ही कक्षा ग्यारह और बारह की लेखाशास्त्र और व्यावसायिक अध्ययन, कला वर्ग में इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, भौतिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, कृषि में रसायन विज्ञान, कक्षा नौ और दस के लिए सामाजिक विज्ञान आदि की पुस्तकें मांग से कम पहुंची हैं। ऐसे में पुस्तकें लेने आए स्कूलों के प्रतिनिधियों का यह उपलब्ध नहीं हो पाई। पदमपुर क्षेत्र के एक शिक्षक ने भी उनके स्कूल से जुड़े नोडल कार्यालय को अब तक पुस्तकें नहीं मिलने की बात कही।


बरसात के कारण अटकी पुस्तकें

इलाके में पिछले दिनों आई बरसात के कारण पुस्तकों से लदे ट्रक श्रीगंगानगर तक नहीं पहुंच पाए हैं। श्रीगंगानगर में कक्षा नौ से बारह तक की पंजाबी की पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। इसके अलावा कुछ अन्य पुस्तकों की भी कमी है। पुस्तकें उपलब्ध होते ही इन्हें स्कूलों में पहुंचा दिया जाएगा।
-सुरेंद्र पुरोहित, क्षेत्रीय प्रबंधक, राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल, श्रीगंगानगर

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला