
श्रीगंगानगर.
अगर चाहते हैं बेहतर प्रबंधक बनना, सीखना चाहते हैं मार्केटिंग मैनेजमेंट और वेडिंग मैनेजमेंट या फिर आपको चाहत है बेहतर खिलाड़ी बनने की तो राजस्थान पत्रिका के शैक्षिक अनुभाग पत्रिका इन एजुकेशन (पाई) की ओर से करवाया जा रहा समर कैंप आपके लिए सबसे बेहतर है। इसमें आपको मिलेगा खेल और प्रबंधन का संगम, मॉडलिंग के टिप्स, मार्शल आर्ट की विधा और एंकरिंग का बेहतरीन प्रशिक्षण। शिविर का दूसरा चरण बुधवार से शुरू होगा।
श्री गुरुनानक गल्र्स स्कूल व मयूर स्कूल में शुरू होने वाले शिविर में 60 से अधिक कोर्सेज का समावेश किया गया है। मंगलवार को दोनो आयोजक स्कूलों के साथ भारती कॉन्वेंट स्कूल मेंं रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। पाई समर कैम्प में रजिस्ट्रेशन पर एक मूवी टिकट, दो कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन पर ईयर बुक और मूवी टिकट, तीन कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन पर मूवी टिकट, ईयर बूक एलईडी बल्ब दिया जाएगा। एक जून से सुखडिय़ा सर्किल स्थित भारती कॉन्वेंट स्कूल में 30 कोर्सेज के साथ समर कैम्प शुरू होगा।
सीख रहे क्रिकेट के गुर
इस बीच मयूर स्कूल में चल रहे इवनिग कैम्प के क्रिकेट कोर्स में सोमवार को डॉ संजीव सहारण के निर्देशन में बॉलिंग मशीन से अभ्यास करवाया गया। इसमे बॉलिंग स्पीड को बैलेंस कर प्रेक्टिस के साथ बैटिंग अभ्यास करवाया गया।
ये हैं सहयोगी
कैम्प का प्रायोजक मयूर स्कूल है। अन्य सहयोगियों में भारती कॉन्वेंट स्कूल , जीआरजी गणेश सिनेमा, एम्युलेशन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, आईईसी कंप्यूटर सेंटर, जैन आईटीआई, राज जलोटा ड्रेसेज, जेबी क्लासेज, गुरुनानक गल्र्स सीनियर सैकंडरी स्कूल और धूम स्केटिंग क्लब शामिल हैं। मयूर स्कूल और भारती स्कूल से बच्चों को लाने और ले जाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए राजस्थान पत्रिका कार्यालय अथवा मोबाइल नंबर 8005615193 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए pie.patrika.com पर लॉगइन कर 10 प्रतिशत छूट प्राप्त की जा सकती है।