श्री गंगानगर

Video : गणतंत्र दिवस को देखते सुरक्षा बढ़ाई

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है और नाकाबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2018, 9:40 PM IST
ganga singh stadium
ganga singh stadium

- स्टेशन व बस स्टैण्ड पर की जांच
श्रीगंगानगर.

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है और नाकाबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा बुधवार दोपहर को पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड तथा स्टेडियम में जांच की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसको लेकर पिछले करीब सात-आठ दिन से शहर व जिले में मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी की जा रही है।इसके अलावा थानों की पुलिस होटल, धर्मशालाओं व ढाबों आदि की जांच भी कर रही है।

नाकेबंदी में वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस संदिग्धों पर भी नजर रखे हुए हैं। रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड सहित अन्य स्थानों पर सादावर्दी में पुलिसकर्मियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। बुधवार को पुलिस जाब्ते ने रेलवे स्टेशन व स्टेडियम में गहनता से जांच की।

पांच सौ से अधिक जवान संभालेंगे व्यवस्था
- गणतंत्र दिवस पर स्टेडियम में करीब तीन सौ व जिले में अन्य स्थानों पर ढाई सौ जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा थानों की पुलिस भी मौजूद रहेगी। वहीं नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा शहर में व स्टेडियम के आसपास पिक्स पिकेट, मोबाइल गश्त व पैदल गश्त करेंगी।

Video : श्मशान घाट में फिर खुदी बच्चे की कब्र

Published on:
Also Read
View All