श्री गंगानगर

शहर के इस स्कूल में नही है लड़कियों के लिए शौचालय की व्यवस्था पढिये पूरी रिपोर्ट

-शिक्षा अधिकारी व उनके साथ आए तकनीकी कार्मिकों ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) का निरीक्षण किया।
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 12:35 PM IST
Separate toilets for girls ...
शहर के इस स्कूल में नही है लड़कियों के लिए शौचालय की व्यवस्था पढिये पूरी रिपोर्ट

श्रीकरणपुर.

शिक्षा अधिकारी व उनके साथ आए तकनीकी कार्मिकों ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) का निरीक्षण किया। इस दौरान नागरिकों ने छात्राओं के लिए अलग से शौचालय बनाने की मांग सहित अन्य कई समस्याओं से अवगत करवाया। शिक्षा अधिकारी ने समाधान का भरोसा दिलाया।

एसडीएमसी से लें सहयोग...

जानकारी अनुसार एडीईओ सुरेन्द्र सोनी व उनके साथ आईटी एक्सपर्ट विजयपाल दीमान व अन्य कार्मिकों ने कक्षा नौ की छात्राओं को वितरित की जाने वाली साइकिलों की जांच की। एडीईओ ने कक्षा-कक्ष, हाजिरी रजिस्टर व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनपरिवर्तन मंच के संयोजक बलदेव सैन ने उन्हें स्कूल में व्याप्त अव्यवस्थाओं से अवगत करवाया। सैन ने कहा कि लडक़ों के इस स्कूल की कक्षा 11 व 12 में पिछले दो साल से लड़कियां भी प्रवेश ले रहीं हैं।

उनके लिए अलग से शौचालय होना चाहिए। इसके अलावा कृषि व्याख्याता का रिक्त पद भरने व अन्य कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। एडीईओ ने प्रधानाचार्य रेणू चौहान को एसडीएमसी के मार्फत प्रस्ताव बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

शीघ्र मिलेंगी साइकिलें...

एडीईओ ने बताया कि ब्लॉक के समस्त सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली करीब साढ़े सात सौ बालिकाओं को साइकिलें वितरित की जाएगी। आईटी एक्सपर्ट दीमान ने बताया कि साइकिलों की जांच कर ली गई है। इसमें कई साइकिलों में फ्रंट चिमटे का रंग खराब है। इसे सही करवाकर वितरित किया जाएगा।

Read More News...

विमान को देखने और फोटो खिंचवाने की होड़ - https://goo.gl/MMAe79

जल्द ई-डिवाइस से कटेंगे चालान, बनेगा वीडियो और फोटो - https://goo.gl/Aes4ho

महिलाओं से हुई छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज करवाने आया पूरा गांव - https://goo.gl/3PEYjZ

महिला से दुष्कर्म, वीडियो बना ब्लैकमेल का आरोप - https://goo.gl/iSP1Pf

पानी निकासी नहीं हुई तो सड़क पर ही दे दिया धरना - https://goo.gl/4cqtZy

करना था शिलान्यास, बना दी आफत - https://goo.gl/kuXyZF

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला