श्री गंगानगर

Video : सद्भावना नगर एसटीपी का एक माह तक चलेगा ट्रायल

-एसटीपी से गुरुवार तक मिलेगा किसानों को सिंचाई के लिए पानी, किसानों ने पानी के लिए 14 इंच की पाइप लाइन डाली
2 min read
treatment plant
treatment plant

श्रीगंगानगर.

सद्भावनानगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का एक माह तक ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद ही आगे किसानों को गंदा पानी पूरी तरह से ट्रीट होकर मिल पाएगा।इसके बाद ही शहर के लोगों को गंदे पानी से राहत मिलेगी। हालांकि सद्भावना नगर एसटीपी का एक बार ट्रायल कर लिया गया है और प्रारंभिक तौर पर सफल रहा है, लेकिन अब यूआईटी के एक्सईएन संदीप नागपाल का कहना है कि ए माइनर तक पाइप लाइन बिछाई हुई है।

इसके आगे किसानों ने 14 इंच की पाइप लाइन बिछाई है। किसानों को गुरुवार से सिंचाई के लिए एसटीपी से पानी सप्लाई की जाएगी। किसानों को पूरी तरह से साफ पानी एक माह बाद मिल पाएगा। एसटीपी टैंक में आठ लाख लीटर पानी का भंडारण किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि महादेव एन्क्लेव के पास बने एसटीपी में एक करोड़ लीटर पानी ट्रीट करने की क्षमता है। इस प्लांट से जवाहरनगर, अग्रसेननगर, चहल चौक आदि क्षेत्र को गंदे पानी से राहत मिलेगी।

अभी क्या है स्थिति

जिला मुख्यालय पर जल निवासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बिना बारिश के ही सद्भावना नगर का गड्ढ़ा लबालब है और हाईवे तक गंदा पानी पसरा रहता है। बारिश के सीजन में आई बरसात का पानी अब भी पत्रकार कॉलोनी और विकासपुरी के खाली प्लॉटों तक चला जाता है। इससे मच्छरों की भरमार हो जाती है।

एनएन इन्वायरों ने करवाया काम

प्लांट का काम सद्भावना नगर में निजी कंपनी एसएन इन्वायरो ने करवाया है। कंपनी को शुरू होने के बाद दस वर्ष तक प्लांट का रख-रखाव करना होगा। इसके लिए प्रति वर्ष तीन करोड़ के हिसाब से 30 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए सद्भावना नगर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

चलेगा ट्रायल

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अब एक माह तक ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद ही किसानों को ट्रीट किया हुआ साफ पानी सिंचाई के लिए मिलेगा। हालांकि पानी की आपूर्ति तो अभी से दी जाएगी लेकिन शुरू-शुरू में पानी पूरी तरह से साफ कम होगा। सीवरेज लाइन में बहुत से चैंबर है जिनकी सफाई करवाई गई है। इनका ट्रायल करने पर ही पूरी तरह से पता चल पाएगा।

कैलाशचंद्र शर्मा, सचिव, यूआईटी श्रीगंगानगर।

Published on:
12 Dec 2017 09:41 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर पंचायत चुनाव: 409 ग्राम पंचायतों की निकली लॉटरी, जानें आपके गांव में सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित

श्रीगंगानगर में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह में अचानक हुआ कुछ ऐसा, भड़क गए BJP विधायक; वीडियो वायरल

Rajasthan Farmer Protest: सिंचाई के पानी को लेकर अनूपगढ़-घड़साना में किसान आंदोलन तेज, NH-911 पर किया चक्का जाम

श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव की तस्वीरें साफ, जानें आपकी पंचायत समिति में प्रधान पद किस वर्ग के लिए हुआ आरक्षित

Anupgarh Nagar Palika : सिर्फ 7 पार्षदों वाली भाजपा ने कैसे पलटा खेल? निखिला छाबड़ा बनीं अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष