श्री गंगानगर

घर में चल रहा था वेश्यावृत्ति का अड्डा, 5 महिलाओं समेत 6 को पकड़ा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
sex racket

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर की जवाहरनगर थाना पुलिस ने वेश्यावृत्ति के अड्डे का भड़ाफोड़ किया गया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को एक मकान में दबिश दी। इस मामले में 5 महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा है। यह कार्रवाई सीओ सिटी तुलसी दास की अगुवाई में की गई।

जवाहरनगर थाना इंचार्ज प्रशांत कौशिक ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर सीओ सिटी तुलसीदास की अगुवाई में दल गठित किया। इसके बाद एक बोगस ग्राहक वहां भेजा गया। बोगस ग्राहक द्वारा इशारा मिलने पर पुलिस टीम ने घर में दबिश दी।

इस कार्रवाई में संचालिका और चार अन्य महिलाएं व एक पुरुष ग्राहक को गिरफ्तार किया। मौके से कई आपत्तिजनक सामान मिले। इन सभी के खिलाफ पीटा एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक संचालिका इससे पहले भी जिस्मफरोशी के आरोप में पकड़ी जा चुकी है।

Published on:
15 Aug 2018 10:00 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद