
Rajasthan Big News:
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से पशु क्रूरता का रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने घर के नजदीक रहने वाले स्ट्रीट डॉग और उसके पपीज के साथ क्रूरता की। उन्हें जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि सभी की मौत हो गई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नजदीक ही रहने वलो एक शख्स ने इसकी जानकारी एसपी को दी और अब केस दर्ज कराया गया है।
जवाहर नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अग्रसेन नगर निवासी विकास सचदेवा ने केस दर्ज कराया है। विकास ने पुलिस को बताया कि जवाहर नगर सेक्टर एक के नजदीक सूर्य वाटिका इलाके का यह पूरा मामला है। घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। उसका चेहरा दिखाई देर रहा है इस आधार पर ही उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि वह व्यक्ति पपीज के पास गया और जब पपीज को लगा कि वह कुछ खाने को देगा तो वे सभी उसके पास आ गए। कुछ देर वह खड़ा रहा और बाद में उन पर पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और सबको जिंदा जला दिया। पुलिस इस फुटेज के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चुकी है। आरोपी को तलाशा जा रहा है। इस घटना के बाद पूरी कॉलोनी में रोष है। कॉलोनी के लोगों ने ही उन पिल्लों के अवशेष का अंतिम संस्कार किया है। डॉग मदर अपने बच्चों को तलाश रही है।