श्री गंगानगर

पांच सौ रुपए के लेनदेन में सौलह वर्षीय किशोर की हत्या, गांव 9 जैड में पहले की हाथापाई फिर घोंपा खंजर

- जिन्होंने हमला किया उन्होंने पहुंचाया अस्पताल, मृत घो​षित सुनकर हुए फरार महज पांच सौ रुपए के लेनदेन में सौलह वर्षीय किशोर की हत्या, गांव 9 जैड में युवकों की टोलियों ने पहले की हाथापाई फिर घोंपा खंजर

less than 1 minute read

श्रीगंगानगर। सदर थाना क्षेत्र गांव 9 जैड में बुधवार रात गांव के ही दो युवकों में महज पांच सौ रुपए की बात को लेकर झगड़ा हो गया। बीच बचाव कर रहे एक सौलह वर्षीय किशोर गौरी उर्फ अर्जुन सिंह पुत्र जसवंत सिंह की हत्या हो गई। देर रात को हुई इस घटनाक्रम में जिन दोस्तों के साथ यह किशोर गौरी उर्फ अर्जुन आया था, वे हिंसक घटना होती देख वहां से भाग गए। जिन्होंने इस किशोर पर हमला किया तो वे इस गंभीर अवस्था में उसे गांव से यहां राजकीय जिला चिकित्सालय की एमरजेंसी में लेकर आए। लेकिन यहां जैसे ही चिकित्सकों ने उसका चेकअप किया तो उसे मृ​त घो​षित कर दिया तो ये हमलावरों ने वहां से फरार हो गए। इस प्रकरण की जांच एसएसीएसटी सैल के सीओ विष्णु खत्री को दी गई हैं। खत्री ने बताया कि महज पांच सौ रुपए के चक्कर में मामूली झगड़े ने इस किशोरी की जान ले ली। इस संबंध में शव का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। जिला चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर मृतक के परिजन एकत्र हो गए। वहीं जांच अ​धिकारी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

Published on:
18 Jul 2024 02:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर