श्री गंगानगर

पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी, रेजगारी छोडक़र नोट ले गए चोर

- रेजगारी छोडक़र नोट ले गए चोर, पुलिस ने शुरू की जांच  
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 6:19 PM IST
theft in temple
theft in temple

श्रीगंगानगर.

पुरानी आबादी एरिया अपराधिक गतिविधियों का गढ़ बन गया है, उदाराम चौक के पास एक साइकिल सवार के साथ हुई लूट का मामला अभी खुला नहीं था कि चोरों ने ताराचंद वाटिका के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में दानपात्र से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दिलचस्प पहलू यह है कि इस दानपात्र में जितने नोट थे वे चोर चुरा ले गए लेकिन रेजगारी को हाथ नहीं लगाई। इस मंदिर में पिछले दो सालों में यह छठी बार चोरी की वारदात हो चुकी है।

लेकिन हर बार जांच की प्रक्रिया का दावा किया जाता है। इस मंदिर में दानपात्र जहां लगे है, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं है। इस कारण यह पता नहीं लग सका कि चोरी किसने की है। मंदिर क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना था कि ताराचंद वाटिका से इस मंदिर के बीच महज चार कदम की दूरी है, इस वाटिका में अक्सर नशेडि़यों का जमघट रहता है।

ताराचंद वाटिका के आसपास बढ़ती अपराधिक गतिविििधयों को देखते हुए लोगों ने जब पुलिस प्रशासन पर सख्ती से कदम उठाने की मांग की तो पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ताराचंद वाटिका में पुलिस चौकी खोल दी गई लेकिन यह पुलिस चौकी भी महज शोपीस बनकर रह गई है। इस चौकी में एक मात्र कांस्टेबल है, उसे भी अब ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लगाया हुआ है। एेसे में पुलिस चौकी पर आए दिन ताला जड़ा रहता है। इसका फायदा चोरों ने उठाया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुरुप वहां मन्नत मांगते हुए दानपात्र में कुछ राशि डालते है। बताया जाता है कि करीब बीस से बाइस हजार रुपए इस दानपात्र में थे, वहीं करीब आधा कट्टा रेजगारी थी। चोरों ने बुधवार देर रात किसी समय मौका पाकर इस दानदात्र का ताला खोला और उसमें से सिर्फ नोट ले गए लेकिन खुले पैसों के हाथ नहीं लगाया। सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह करीब छह बजे पुरानी आबादी के एएसआई रामभज पहुंचे और उन्हेांने जानकारी जुटाई। गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे तक पुरानी आबादी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

Updated on:
28 Jun 2018, 6:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर का AQI 1300 पार! दिल्ली से भी ज्यादा ‘जहरीली हवा’, जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर