श्री गंगानगर

प्यार चढ़ा परवान: सोशल मीडिया से दोस्ती कर दिल्ली से श्रीगंगानगर पहुंची युवती

श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना इलाके गांव साधुवाली के एक युवक से दिल्ली की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई। दोस्ती थोड़े दिनों में ही प्यार में बदल गई और वह युवक के घर पहुंच गई।
less than 1 minute read
photo1695197742.jpeg

श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना इलाके गांव साधुवाली के एक युवक से दिल्ली की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई। दोस्ती थोड़े दिनों में ही प्यार में बदल गई और वह युवक के घर पहुंच गई। इससे युवक के परिजन परेशान हो गए। इसके बाद मंगलवार को युवक के परिजनों ने युवती को जवाहरनगर थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने युवती को सखी सेंटर में पहुंचा दिया है। वहीं युवती के परिजनों को सूचित किया गया है।
यह भी पढ़ें : पकिस्तान में क्यों परेशान है अंजू? लौटना चाहती है भारत


पुलिस ने बताया कि साधुवाली गांव के कुछ लोग एक युवती लेकर आए और उसे थाने में छोड़ गए। पुलिस को बताया कि युवक की सोशल मीडिया पर इस युवती से जान पहचान हो गई थी। जो उसके प्यार के चक्कर में 13 सितंबर को साधुवाली युवक के घर पहुंच गई। इस युवती को युवक के परिजन रखना नहीं चाहते थे। मंगलवार को युवक के परिजन युवती को थाने ले आए। इस पर पुलिस ने युवती के परिजनों से बात की तो, उन्होंने दिल्ली छोड़ जाने की बात कही। वहीं दिल्ली पुलिस से संपर्क किया तो पुलिसकर्मियों बताया कि युवती बालिग है और अपनी मर्जी से कहीं भी रहने व जाने के लिए स्वतंत्र है। युवती ने दिल्ली जाने से मना कर दिया। युवती के परिजन बुधवार सुबह यहां पहुंचेंगे।

Published on:
20 Sept 2023 01:51 pm