श्री गंगानगर

लम्बित समस्याओं का निराकरण करवाना प्राथमिकता

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2018, 10:11 PM IST
Election
लम्बित समस्याओं का निराकरण करवाना प्राथमिकता

सादुलशहर.

विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार अजब सिंह खीचड़ का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र का विकास और लम्बित समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सादुलशहर और लालगढ़ जाटान में राजकीय छात्र महाविद्यालय खुलवाने के लिए प्रयास करेंगे, जिससे कि विद्यार्थियों को लाभ हो। शहर में नन्दीशाला की स्थापना करवाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कि निराश्रित पशुओं की समस्या से मुक्ति मिल सके।

किसानों को उनके हक का पूरा सिंचाई पानी उपलब्ध करवाना, मध्यम वर्ग के लोगों को रोजगार के लिए बैंक से ऋण लेने में आ रही परेशानियां दूर करवाना, राजकीय कार्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति करवाना, किसान को उसकी उपज का पूरा दाम दिलवाना, वंचित क्षेत्र में पक्के खाळों का निर्माण करवाना, समय पर उचित मूल्य पर किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक उपलब्ध करवाना, प्राकृतिक आपदा होने पर किसानों की फसल को होने वाले नुकसान पर शीघ्र गिरदावरी करवा तुरन्त मुआवजा दिलवाने का प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

अन्य कई तरह की औद्योगिक इकाईयां सरकार की सहभागिता से लगाकर रोजगार के नए मार्ग प्रशस्त करना भी प्राथमिकता में रहेगा। सादुलशहर में एडीजे कोर्ट खुलवाना, विद्युत के अधिक बिल आने की समस्या का समाधान करवाना, खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए गांव-गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण करवाना, पंजाब से आ रहे दूषित पानी की समस्या का स्थाई समाधान करवाने के लिए सतत प्रयास करना, सादुलशहर के भगत सिंह चौक से लेकर कैंचिया तक डिवाईडर सडक़ का निर्माण, लालगढ़ जाटान, मिर्जेवाला, मटीली राठान, हिन्दुमलकोट आदि का शहरों की तर्ज पर विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Updated on:
30 Oct 2018, 10:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान